स्पोर्ट्स

पेरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश की, अब निलंबित हुआ ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी

Australian Hockey Player Suspended: आस्ट्रेलियाई हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग को पेरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश के आरोप में हॉकी आस्ट्रेलिया ने बारह महीने के लिये निलंबित कर दिया है। क्रेग को सात अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।

Image

टॉम क्रेग (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024
  • ऑस्ट्रेलियाई हॉकी खिलाड़ी निलंबित हुआ
  • ओलंपिक के दौरान की थी कोकीन खरीदने की कोशिश

आस्ट्रेलिया के हॉकी खिलाड़ी टॉम क्रेग को पेरिस ओलंपिक के दौरान कोकीन खरीदने की कोशिश के आरोप में हॉकी आस्ट्रेलिया ने बारह महीने के लिये निलंबित कर दिया है। क्रेग को सात अगस्त की रात पेरिस में कोकीन खरीदने की कोशिश में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया था।

फ्रांस के अभियोजकों ने बयान जारी करके पुष्टि की थी कि 29 वर्ष के ओलंपियन और तोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को आपराधिक चेतावनी देकर एक रात हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया गया।

हॉकी आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी बयान में कहा ,‘‘ राष्ट्रीय पुरूष हॉकी टीम के खिलाड़ी टॉम क्रेग की पेरिस ओलंपिक 2024 के दौरान गिरफ्तारी के मामले की जांच के बाद हॉकी आस्ट्रेलिया की नैतिकता ईकाई ने 12 महीने के लिये उन्हें निलंबित करने का फैसला लिया है ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ छह महीने पूर्ण निलंबन होगा और बाकी छह महीने उनके बर्ताव पर निर्भर करेंगे।’’ हॉकी आस्ट्रेलिया ने कहा कि क्रेग 2025 के लिये टीम में चयन के पात्र होंगे। आस्ट्रेलियाई टीम पेरिस ओलंपिक में छठे स्थान पर रही थी।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article