स्पोर्ट्स

एशियन गेम्स मेडलिस्ट मंजू बाला पर लगा 5 साल का प्रतिबंध, ये है कारण

एशियन गेम्स 2014 की ब्रोंज मेडलिस्ट मंजू बाला पर 5 साल का बैन लगा दिया गया है। उन पर यह बैन प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद लगाया गया है।

Image

मंजू बाला (साभार-Instagram)

एशियाई खेलों की पदक विजेता तार गोला फेंक खिलाड़ी मंजू बाला पर नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल (एडीडीपी) ने 2024 में प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। एशियाई खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने वाली मंजू का डिहाइड्रोक्लोरोमिथाइल-टेस्टोस्टेरोन (स्टेरॉयड) और सार्म्स एलजीडी-4033 (लिगैंड्रोल) के लिए परीक्षण पॉजिटव आया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पिछले साल सितंबर में उनके डोपिंग में असफल होने की जानकारी सार्वजनिक की थी। एडीडीपी द्वारा 15 अक्टूबर को दिए गए फैसले के अनुसार उनका निलंबन 10 जुलाई 2024 से लागू होगा।

एक अन्य एथलीट मोहन सैनी पर भी 14 अक्टूबर 2025 से चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है। तीन बॉडीबिल्डर गोपाल कृष्णन, अमित कुमार और राजवर्धन संजय वास्कर पर छह-छह साल का प्रतिबंध लगाया गया है जबकि इसी खेल के शुभम महारा पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।

मुक्केबाज सुमित पर दो साल का प्रतिबंध लगाया गया है जबकि कैनोइस्ट नितिन वर्मा और बास्केटबॉल खिलाड़ी शिवेंद्र पांडे पर क्रमशः चार और छह साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इस बीच एडीडीपी द्वारा 2024 में धावक हिमानी चंदेल पर चार साल का प्रतिबंध लगाने के फैसले को डोपिंग रोधी अपील पैनल ने बरकरार रखा है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article