स्पोर्ट्स

एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे शिव थापा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 07:57 PM IST

भारतीय मुक्केबाज शिव थापा ने जॉर्डन के अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई एलीट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

Image

शिव थापा

Photo : IANS

नई दिल्ली: पांच बार के एशियाई चैम्पियनशिप पदक विजेता शिव थापा ने शुक्रवार को मंगोलिया के बिम्बातसोगत तुगुलदूर पर 3-2 की जीत से जॉर्डन के अम्मान में चल रही एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। थापा (63.5 किग्रा) और तुगुलदूर के बीच मुकाबला बराबरी का रहा जिसमें दोनों ने शुरूआत में आक्रामकता दिखायी और एक दूसरे पर कई दमदार मुक्के जड़े।

अंत में भारतीय मुक्केबाज का अनुभव काम आया और उनकी चुस्ती फुर्ती ने उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी को विभाजित फैसले में हराने में मदद की। थापा का सामना अब क्वार्टरफाइनल में हैदारा अलासाली और मिंसू चोई के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।

शुक्रवार को अनंत चोपाडे (54 किग्रा) और इताश खान (60 किग्रा) भी रिंग में उतरेंगे। सात महिला मुक्केबाज शनिवार को अपना क्वार्टरफाइनल चरण से अभियान शुरू करेंगी जिसमें तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं।

End of Article