सेरेना विलियम्स विंबलडन में करेंगी वापसी, मिला सिंगल्स का वाइल्ड कार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2022, 08:57 PM IST

Wimbledon 2022, Serena Williams gets wild card: महिला टेनिस की सबसे सफल खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने विबलडन से वापसी के लिए कमर कस ली है और इसके लिए उनको वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

सेरेना विलियम्स विंबलडन में करेंगी वापसी, मिला सिंगल्स का वाइल्ड कार्ड
Photo Credit: Twitter

महिला टेनिस की सबसे सफल खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स एक बार फिर विंबलडन में वापसी के लिए तैयार हैं। इसके लिए ऑल इंग्लैंड क्लब ने उनको इस साल सबसे पुराने व प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम विंबलडन के महिला सिंगल्स प्रतियोगिता के लिए वाइल्ड-कार्ड एंट्री दी गयी है।

सेरेना ने पिछले साल ऑल इंग्लैंड क्लब में अपने पहले दौर के मैच के शुरुआती सेट के दौरान चोटिल होने के बाद से कहीं भी प्रतिस्पर्धा नहीं की है।  उनका नाम इस महीने की शुरुआत में इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट द्वारा जारी महिला एकल प्रविष्टि सूची में नहीं था। सेरेना हालांकि छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को एकल ड्रॉ में जगह मिली।

इस पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने इससे पहले दिन में घास के मैदान पर एक संदेश के साथ अपने सफेद जूतों की एक तस्वीर पोस्ट की। इस संदेश में लिखा था, ‘‘‘एसडब्ल्यू’ और ‘एसडब्लयू19’, चलो 2022 में मिलते हैं।’’

यहां ‘एसडब्ल्यू’ का मतलब सेरेना विलियम्स के नाम की शुरुआती अक्षरों से है तो वहीं ‘एसडब्लयू19’ विंबलडन का पोस्टल कोड है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने 23 मेजर खिताबों में से सात जीत विंबलडन में दर्ज की है।

End of Article