युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किए गए सैनिकों के लिए बुरा महसूस हो रहा है, डेनमार्क के कप्तान का भावुक बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2022, 10:05 PM IST

Denmark Davis Cup captain on Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही खूनी जंग को लेकर डेनमार्क के डेविस कप कप्तान फ्रेडरिक नील्सन ने भावुक बयान दिया है।

युद्ध लड़ने के लिए मजबूर किए गए सैनिकों के लिए बुरा महसूस हो रहा है, डेनमार्क के कप्तान का भावुक बयान
Photo Credit: AP

यूक्रेन में जारी युद्ध ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और उसके बाद बेलारूस भी रूस के साथ इस युद्ध में शामिल हो गया। इससे खेल जगत पर भी गहरा असर पड़ा है और दुनिया भर के तमाम खेल आयोजनों से रूस व बेलारूस के खिलाड़ियों का बहिष्कार शुरू हो चुका है। इसी बीच  डेनमार्क डेविस कप टीम के कप्तान फ्रेडरिक नीलसन ने अपनी भावनाएं जाहिर की।

फ्रेडरिक नीलसन ने बुधवार को रूस के यू्क्रेन पर किये हमले के बारे में कहा कि उन्हें सैनिकों के लिये बहुत बुरा महसूस हो रहा है जिन्हें युद्ध लड़ने के लिये मजबूर किया गया। रूस ने अंतरराष्ट्रीय निंदा के बीच पिछले हफ्ते यूक्रेन पर हमला कर दिया।

नीलसन ने भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रहे डेनमार्क के डेविस ग्रुप एक प्लेऑफ मुकाबले से पहले कहा, ‘‘हमारे दौर में क्या हो रहा है, उससे में नाराज हूं। हम विवादों के युग में जी रहे हैं। इससे मैं बहुत दुखी हूं और मुझे उन लोगों के लिये बहुत बुरा लग रहा है जिन्हें युद्ध करने के लिये कहा गया क्योंकि किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिये कहा है।’’

वैश्विक खेल समुदाय ने यू्क्रेन पर हमला करने के लिये रूस का सभी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से बहिष्कार किया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भी रूस और बेलारूस में होने वाले सभी खेल प्रतियोगिताओं को रद्द करने का फैसला किया।

End of Article