Commonwealth Games 2022: भारत का पांचवें दिन कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में ऐसा है कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 06:30 AM IST

India Schedule CWG 2022 Day Five: 22वें कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स के चौथे दिन भारत को एक सिल्‍वर और दो ब्रॉन्‍ज मेडल मिले। चौथे दिन की मेडल सफलता के बाद आईए जानते हैं कि पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ी किस स्‍पर्धा में जोर लगाएंगे और उनका इवेंट भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा।

Commonwealth Games 2022: भारत का पांचवें दिन कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में ऐसा है कार्यक्रम
Photo Credit: Twitter

बर्मिंघम: भारतीय दल के लिए बर्मिंघम कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के चौथा दिन मेडल के लिहाज से अच्‍छा रहा। भारत को चौथे दिन कुल तीन मेडल मिले। इस तरह भारत के अब तक कुल 9 मेडल हो चुके हैं। कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के चौथे दिन भारत को जूडो में दो जबकि वेटलिफ्टिंग में एक मेडल मिला। जुडोका सुशीला देवी ने सिल्‍वर मेडल जीता जबकि विजय कुमार ने ब्रॉन्‍ज मेडल अपने नाम किया। वहीं वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर ने ब्रॉन्‍ज मेडल जीता। भारत ने अब तक कुल 3 गोल्‍ड, 3 सिल्‍वर और तीन ब्रॉन्‍ज मेडल जीते हैं। 9 मेडल्‍स के साथ भारत अंक तालिका में छठें स्‍थान पर है। यहां जानिए कि पांचवें दिन भारतीय एथलीट्स किन स्‍पर्धाओं में भाग लेंगे। भारतीय समयानुसार कितने बजे ये इवेंट्स शुरू होंगे। 

तैराकी:
पुरुष:
200 मीटर बैकस्ट्रोक - हीट दो श्रीहरि नटराज -  दोपहर 3.04 बजे 
1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट एक - अद्वैत पेज - दोपहर 4.10 बजे 
 1500 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट दो - कुशाग्र रावत  - शाम 4.28 बजे



कलात्मक जिमनास्टिक:
पुरुष:
वॉल्ट फाइनल - सत्यजीत मंडल - शाम 5.30 बजे
पैरलेल बार- फाइनल - सैफ तंबोली - शाम 6.35 बजे



 मुक्केबाजी:
63.5-67 किग्रा (वेल्टरवेट) - प्री-क्वार्टर फाइनल - रोहित टोकस रात 11.45 बजे

लॉन बॉल:

महिला:
फोर स्पर्धा -  स्वर्ण पदक मैच - शाम 4.15 बजे
पेयर स्पर्धा - पहला दौर - दोपहर एक बजे
ट्रिपल स्पर्धा - पहला दौर - दोपहर एक बजे


पुरुष:
सिंगल स्पर्धा -  पहला दौर - शाम 4.15 बजे)
फोर स्पर्धा - पहला दौर - रात 8.45 बजे
ट्रिपल स्पर्धा - दूसरा दौर- रात 8.45 बजे


हॉकी:
महिला पूल ए - भारत बनाम इंग्लैंड - शाम 06.30 बजे

एथलेटिक्स:
पुरुष:
लंबी कूद क्वालीफाइंग दौर - एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया -  दोपहर 2.30 बजे
ऊंची कूद क्वालीफाइंग दौर - तेजस्विनी शंकर - रात 12.03 बजे


महिला:
 चक्का फेंक फाइनल - सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों - रात 12.52 बजे

स्क्वाश:

महिला एकल प्लेट सेमीफाइनल - सुनयना सारा कुरुविला - रात 8.30 बजे
पुरुष एकल सेमीफाइनल - सौरव घोषाल रात 9.15 बजे

भारोत्तोलन:

महिला:
76 किग्रा - पूनम यादव - दोपहर 2 बजे
87 किग्रा - उषा बन्नौर एनके - रात 11 बजे

पुरुष:
96 किग्रा - विकास ठाकुर - शाम 06.30 बजे

End of Article