स्पोर्ट्स

All England Badminton Championships 2024: सेमीफाइनल में थमा लक्ष्य सेन का सफर, जॉनथन क्रिस्टी के खिलाफ मिली मात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 16, 2024, 11:26 PM IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Image

लक्ष्य सेन (साभार BWF)

बर्मिंघम: भारत के स्टार खिलाड़ी लक्ष्य सेन को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से चूक गए। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें जॉनथन क्रिस्टी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया के जॉनथन क्रिस्टी ने सेन को तीन गेम तक चले मुकाबले में 12-21, 21-10, 15-21 के अंतर से मात दी। लक्ष्य को पहले गेम में 12-21 के अंतर से हार मिली लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 21-10 के अंतर से जीत दर्ज की और मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया। इसके बाद तीसरे गेम में सेन ने क्रिस्टी को कड़ी टक्कर दी लेकिन वो 15-21 के अंतर से गेम और मुकाबला गंवा बैठे। इसके साथ ही उनका फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

फाइनल में होगी एंटोनी के साथ भिड़ंत

जॉनथन क्रिस्टी की फाइनल मुकाबले में नौवीं रैंक वाले हमवतन एंटोनी सिनिसुका के साथ भिड़ंत होगी। फाइनल मुकाबला रविवार खेला जाएगा। सेमीफाइनल में हार के बाद भी लक्ष्य सेन के पास कांस्य पदक जीतने के साथ-साथ पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई करने का मौका है।

लगातार दूसरे टूर्नामेंट में मिली सेमीफाइल में हार

22 वर्षीय के सेन 2022 में खिताब जीतने से चूक गए थे। उन्हें फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। सेन पिछले हफ्ते भी फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे थे और लगातार दूसरे हफ्ते सेमीफाइनल में उनका सफर खत्म हो गया। विश्व रैंकिंग में 18वें स्थान पर काबिज सेन ने शुक्रवार को आक्रामक और विविधतापूर्ण खेल दिखाते हुए करीब 71 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए पूर्व चैम्पियन मलेशिया के ली जी जिया पर 20-22, 21-16, 21-19 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article