अध्यात्म

Friday ka Shubh Rang: आर्थिक समस्या से चाहिए निवारण तो शुक्रवार को पहने इस रंग के कपड़े, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Friday Colour Name (Shukrawar ke Shubh Rang): मां लक्ष्मी की कृपा के लिए शुक्रवार को कुछ खास उपाय कर सकते हैं। सबसे आसान तरीका है कि आप मां लक्ष्मी का पसंदीदा रंग रहनें। शुक्रवार को लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है तो इस दिन ये रंग पहनना आपकी किस्मत का ताला खोल सकता है।

Image

शुक्रवार को पहनें ये रंग

Friday Colour Name (Shukrawar ke Shubh Rang): रंगों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह नक्षत्रों को शांत और खुशहाल जीवन के लिए हर दिन सही रंग के कपड़े पहनना बेहद जरूरी है। शास्त्रों में हर दिन के लिए विशेष रंग के कपड़े पहनने के बारे में बताया भी गया है। दरअसल, शुक्रवार का दिन सुख, समृद्धि और वैभव की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित है। वहीं, इस खास दिन का संबंध शुक्र ग्रह से भी है। ऐसे में माता लक्ष्मी की कृपा और शुक्र ग्रह के दोषों से बचने के लिए आज कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए यह जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं - इस दिन आपको किस रंग के कपड़े पहनने हैं और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

शुक्रवार को पहनें ये रंग

शुक्रवार को सुख और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी का दिन माना जाता हैं। जो लोग इनका आदर नहीं करते हैं, उनसे माता बहुत जल्दी रूठ जाती हैं। दरअसल, माता लक्ष्मी को गुलाबी रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर आप आर्थिक समस्या से जूझ रहे हैं या माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार को गुलाबी रंग के कपड़े पहने चाहिए। इससे भाग्य में भी वृद्धि होती है।

इन रंगों के कपड़े भी शुभ

अगर आपके पास गुलाबी रंग के कपड़े नहीं है तो आप इस दिन लाल, मैरून, डार्क ब्लू रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं। वहीं, फ्लोरल यानी फूलों के प्रिंट वाले कपड़े भी आपके किस्मत के दरवाजे खोल सकते हैं।

शुक्रवार को करें ये उपाय

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और प्रभु श्री हरी विष्णु को खीर का भोग लगाने से भी आपके जीवन सुख-समृद्धि आएगी। वहीं इस दिन दान का भी विशेष महत्व है। ऐसे में किसी जरुरतमंद को इस दिन कुछ दान करें। इससे आपको विशेष लाभ होगा। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर अविवाहित कन्या शुक्रवार का व्रत रखें तो उन्हें मनचाहा वर का वरदान भी मिलता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article