अध्यात्म

Karwa Chauth Date 2023: करवा चौथ 2023 का कब है, नोट करें सुहागिनों के इस पर्व का डेट और टाइम

Karwa Chauth Date 2023: हिंदू धर्म से जुड़े सभी पर्वों में करवा चौथ का व्रत बहुत आस्था से रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं सुबह सरगी से व्रत का आरंभ करती हैं और चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं। यहां देखें करवा चौथ 2023 का डेट और टाइम (Karwa Chauth 2023 Date and Time).

Image

Karwa Chauth 2023 Date and Time

Karwa Chauth Date 2023: करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। इसे विवाहित महिला के सुहाग से जोड़ा जाता है। इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाकर अपना व्रत शुरू करती हैं और शाम को चंद्रमा की पूजा करके व अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। ये व्रत पति व पत्नी के प्यार का प्रतीक भी होता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। यहां देखें करवा चौथ 2023 में कब मनाया जाएगा।

When is Karwa Chauth 2023

करवा चौथ का व्रत कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। 2023 में करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर, दिन बुधवार को रखा जाएगा।

Karwa Chauth 2023 Date and Time

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि प्रारंभ31 अक्टूबर को रात 09:30 पर
कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि समाप्त01 नवंबर को रात 09:19 पर
करवा चौथ व्रत 2023 का समय01 नवंबर, मंगलवार से सुबह 06:36 से लेकर रात 08:26 तक
करवा चौथ 2023 पूजा का समय01 नवंबर को शाम 05:44 से रात 07:02 तक
करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय01 नवंबर को रात 08:26 पर

करवा चौथ व्रत का महत्व और मान्यताएं

करवा चौथ को करक चतुर्थी भी कहते हैं। करवा या करक मिट्टी के उस बर्तन को कहते हैं जिससे पूजा के बाद चांद को अर्घ्य दिया जाता है। करवा इस पूजा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद महिला को दान के तौर भी देते हैं।

करवा चौथ का व्रत संकष्टी चतुर्थी के साथ आता है। इस व्रत में भी चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण किया जाता है। इसके चार दिन बाद अहोई अष्टमी का व्रत रखते हैं जो बच्चों की अच्छी सेहत और लंबी की कामना से किया जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article