अध्यात्म

नवरात्रि व्रत नियम: नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत कैसे रखें? क्या खाएं क्या न खाएं, जानें नवरात्रि व्रत में हम कितनी बार खा सकते हैं?

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं क्या ना खाएं: नवरात्रि का 9 दिवसीय व्रत मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा, आत्मशुद्धि और साधना का पर्व है। अगर आप पूरे 9 दिनों का व्रत रखना चाहते हैं तो आपको नवरात्रि व्रत के नियमों का पालन भी जरूरी करना चाहिए। यहां से जानें कि नवरात्रि के व्रत में क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खाना चाहिए।

Image

नवरात्रि व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए (AI Generated)

नवरात्रि व्रत में क्या खाएं क्या ना खाएं: आज से नवरात्रि के 9 दिवसीय व्रत की शुरुआत हो गई है। माता रानी के भक्त आज से अगले 9 दिनों का व्रत रखेंगे। इस व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करना होता है। खासतौर से ये ध्यान रखना होता है कि क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते हैं। यहां से आप जान सकते हैं कि नवरात्रि के व्रत में क्या खा सकते हैं और कौन सी चीज को भूलकर भी हाथ नहीं लगाना चाहिए।

नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत कैसे रखें?

  • पहले दिन स्नान करके मां दुर्गा के आगे दीपक जलाएं और संकल्प लें।
  • फिर मिट्टी में जौ बोएं, कलश में जल भरें और सारी विधि के साथ घटस्थापना करें।
  • अब पूजा स्थल पर मां दुर्गा की फोटो या मूर्ति स्थापित करेँ और माता रानी की पूजा करें।
  • इसके बाद पाठ और आरती करें और प्रसाद बांटे।

नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं?

  • फल
  • दूध
  • दही
  • साबूदाना
  • सिंघाड़ा
  • राजगिरा
  • सेंधा नमक
  • आलू
  • शकरकंद
  • अरबी
  • मूंगफली
  • ड्राई फ्रूट्स

नवरात्रि के व्रत में क्या न खाएं?

  • अनाज (गेहूं, चावल)
  • लहसुन
  • प्याज
  • सफेद नमक
  • मसूर/चना दाल
  • मांसाहार, तामसिक भोजन

ध्यान दें-

व्रत में पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी है। दिनभर कम से कम 8 ग्लास पानी पिएं, जिससे आपको 9 दिनों तक माता रानी की भक्ति करने की शक्ति मिलती रहे।

नवरात्रि व्रत में हम कितनी बार खा सकते हैं?

नवरात्रि व्रत में भोजन करने की कोई तय सीमा नहीं होती है, यह व्यक्ति की इच्छा और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है। कुछ लोग दिन में एक या दो बार फलाहार करते हैं, तो कुछ अपनी सुविधा और नियम के अनुसार इससे ज्यादा बार भी भोजन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज़ से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार भोजन करना बेहतर होता है, खासकर अगर आप सिर्फ दो बार फलाहार कर रहे हैं तो बीच-बीच में जूस, छाछ या अन्य पेय पदार्थ जरूर पिएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article