अध्यात्म

Surya Grahan Upay: सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद करें ये उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 06:29 PM IST

What To Do After Surya Grahan 2022: कहते हैं सूर्य ग्रहण का हमारे जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए इसकी समाप्ति के बाद कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी जाती है।

Image

ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचना है तो ग्रहण समाप्ति के बाद करें ये उपाय

Surya Grahan 2022 Upay: सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी माना जाता है। मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगना अशुभ होता है। इसलिए इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं। 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण लग रहा है। ये ग्रहण शाम 04:28 से 05:30 तक रहेगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव लगभग छह माह तक रहता है। जानिए सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद आप किन उपायों को करके आप इसके बुरे प्रभाव से बच सकते हैं।

What To Do After Surya Grahan Or Solar Eclipse 2022

  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति के तुरंत बाद सबसे पहले स्नानादि से निवृत्त होकर स्वच्छ हो जाना चाहिए।
  • ग्रहण की समाप्ति के बाद दान जरूर करना चाहिए। इससे ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
  • सूर्य ग्रहण के उपरांत घर को अच्छे से साफ करें और गंगाजल से शुद्ध कर लें।
  • ग्रहण काल में रखे गए भोजन को इस्तेमाल न करें। ताजा भोजन पका कर वही भोजन खाएं।
  • भोजन से पूर्व संभव है तो पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।
  • घर के मंदिर को भी साफ कर लें और गंगाजल का छिड़काव करें। भगवान को स्नान कराएं और उन्हें नए वस्त्र अर्पित करके उनकी पूजा करें।
  • सूर्य देव के किसी मंत्र का जाप भी जरूर करें।
  • सूर्य ग्रहण के बाद भगवान को भोग लगाएं और स्वयं भी भोजन करें।
  • ग्रहण समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की नकारात्मकता से बचने के लिए तुरंत स्नान जरूर करना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार ग्रहण की समाप्ति के बाद तिल और चने का दान करना शुभ होता है।
मान्यताओं अनुसार अगर सूर्य ग्रहण के बाद इन उपायों को कर लिया जाए तो ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। सूर्य ग्रहण के बाद नदी स्नान करना भी शुभ माना जाता है।
लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article