अध्यात्म

Weekly Rashifal (9 To 15 June 2025): जानिए 09 जून से 15 जून तक का सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल हिंदी में यहां

Weekly Rashifal (9 To 15 June 2025): ये पूरा हफ्ता कुछ राशि के लोगों के लिए शानदार रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके लिए ये सप्ताह क्या कुछ खास लेकर आ रहा है।

Image

weekly rashifal in hindi 9 june 2025 to 15 june 2025

Weekly Rashifal (09 To 15 June 2025): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा तुला राशि में रहेंगे। 09 जून को वृश्चिक राशि मे प्रवेश करेंगे।सवा दो दिन रहने के बाद फिर वो धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय गुरु मिथुन व सूर्य वृष में हैं। शेष ग्रह गोचर पूर्ववत है।इस सप्ताह वृष व मकर राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। सिंह व धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मङ्गल भी अब सप्ताह के प्रथम दिन से सिह राशि में आ चुके हैं। सिंह, कर्क व मकर के लिए यह गोचर शुभ रहेगा।

साप्ताहिक राशिफल (09 जून 2025- 15 जून 2025)-

1) मेष- व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। 10 व 12 जून को जाँब में सकारात्मक परिवर्तन का प्रस्ताव स्वीकार करना चाहिए। जाँब में सफलता मिलेगी। सफेद रंग शुभ है। मंगलवार को गेहूं का दान करें। 11 व 14 जून को धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2) वृष- आप अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 9 से 12 जून तक व्यवसाय सम्बन्धी कोई बड़ा कार्य करेंगे।इस सप्ताह आपके व्यवसाय को और विस्तार मिलेगा। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न का दान करें। सफेद रंग शुभ है। सूर्य की इस राशि में उपस्थिति भी शुभ प्रभाव देगी।

3) मिथुन- 9 से 11 जून तक स्वास्थ्य के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। राहु व बुध गोचर सपोर्ट में हैं। यदि आप जाँब में परिवर्तन करना चाहते हैं तो 10 व 11 जून को चन्द्रमा का गोचर आपके लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा।सप्ताह के प्रथम दो दिन व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। नीला रंग शुभ है। बुधवार को हरे वस्त्रों का दान करते रहें।

4) कर्क- यह सप्ताह छात्रों के लिए जाँब की प्राप्ति का समय है। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। 10 से 12 जून के मध्य सिंह राशि का व्यक्ति जाँब के लिए आपकी मदद करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। धन की प्राप्ति होगी। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करे

5) सिंह- 09 से 12 जून तक व्यवसाय में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जाँब में उन्नति होगी। 09 जून के बाद स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा।लाल रंग शुभ है। यह सप्ताह कई रुके कार्यों को पूर्ण कराएगा। सूर्य उपासना करते रहें। रविवार व मंगलवार को गुड़ दान करें।

6) कन्या- 10 व 11 जून स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। 10 जून के बाद कोई नया कार्य आरंभ होगा। इस सप्ताह किसी मकर व कुम्भ राशि के व्यक्ति से नए व्यावसायिक संबन्ध बन सकते हैं। नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न दान करें।

7) तुला- यह सप्ताह पूरी ऊर्जा के साथ आप अपने मिशन पर कार्य करेंगे। आर्थिक विकास होगा। 10 जून के बाद आप अपनी ठप्प पड़ी योजनाओं को शुरू करेंगे। 12 व 13 जून को धार्मिक कार्य होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

8) वृश्चिक- 09 से 11 जून तक कई लंबित कार्य पूर्ण होंगे। 11 व 12 जून को जाँब में प्रमोशन के मार्ग बनेंगे। 11 जून तक व्यवसाय में संघर्ष है।पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह मंगल आपका आत्मबल बढ़ाएगा। मंगलवार को मसूर की दाल का दान करें।

9) धनु- कोई रुका सरकारी कार्य 12 जून तक पूर्णता की तरफ जाएगा। 09 से 11 जून तक व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। इस सप्ताह किसी नए कार्य की आधारशिला रखेंगे। छात्र प्रगति करेंगे। बीपी के मरीज खान पान में सावधानी बरतें तो बेहतर है।

10) मकर- इस सप्ताह व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह वीक जाँब में संघर्ष दिखा रहा है। 09जून को स्वास्थ्य के प्रति भी एलर्ट रहना होगा। 10 जून के बाद आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। हरा रंग शुभ है। हनुमान चालीसा पढ़ते रहें।

11) कुम्भ- इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी। जाँब में 09 जून से सभी बाधाएं दूर होंगी। हरा रंग शुभ है। इस सप्ताह गाय को प्रतिदिन रोटी व गुड़ दें। धन की प्राप्ति होगी। पिता का आशीर्वाद लेते रहें।

12) मीन- व्यवसाय में सफल रहेंगे। 10 जून से जाँब में प्रगति है। बड़े भाई व मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। 11 जून के बाद छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार को चने की दाल का दान करें। इस सप्ताह स्वास्थ्य आपका बेहतर रहेगा।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article