Weekly Rashifal (29 June To 05 July 2025): साप्ताहिक राशिफल कहता है कि इस हफ्ते में मेष राशि का स्वास्थ्य खराब हो सकता है तो वृष राशि वालों का रुका हुआ धन आएगा। मिथुन और कर्क राशि को प्रगति मिलने की संभावना है। तुला राशि के घर धन का आगमन होगा।अगर आपको भी जानना है कि आपका पूरा हफ्ता कैसा रहने वाला है तो यहां से साप्ताहिक राशिफल पढ़ें-
साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई 2025 तक-
1) मेष- इस सप्ताह मंगल इसी राशि से पँचम भाव में है। मंगलवार के बाद जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
2) वृष- इस सप्ताह शुक्र व चन्द्रमा रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व गुड़ का दान करें।
3) मिथुन- गुरु दशम हैं। व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है।बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गेंहू का दान करें।
4) कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि में हैं। मंगल द्वितीय शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन अन्न का दान करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।
5) सिंह- राशि स्वामी सूर्य व गुरु एकादश गोचर में रहकर इस सप्ताह मीडिया, आईटी , टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का कर्क गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।
6) कन्या- सूर्य व गुरु दशम शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से एकादश है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
7) तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से दशम व सूर्य - गुरु का मिथुन गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के सिंह गोचर यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।
8) वृश्चिक- मंगल सिंह व सूर्य - गुरु मिथुन राशि में है।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। व्यावसायिक पार्टनरशिप में लाभ संभावित है।
9) धनु- चतुर्थ शनि व कर्क राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।
10) मकर- शनि इसी राशि से तृतीय व गुरु - सूर्य खष्ठम हैं। सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। राहु भी अनुकूल हैं।आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। जाँब में रुका कार्य पूर्ण होगा।
11) कुम्भ- गुरु मिथुन व सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क में हैं। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
12) मीन- सूर्य - गुरु चतुर्थ शुभ है।शनि अब इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद सिंह राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का नियमित 07 बार पाठ करें व हनुमान की पूजा करें।
