Weekly Horoscope (23 March To 29 March 2026): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर- इस सप्ताह चन्द्रमा वृष, गुरु मिथुन, केतु सिंह, राहु, मंगल व बुध कुंभ राशि में, सूर्य, शुक्र व शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। नवरात्र चल रहा है। माता दुर्गा जी की उपासना का सप्ताह है। इस सप्ताह विगत की गलतियों की पुनरावृत्ति के संशोधन व आगत दिनों की योजनाओं को लिखने व उस पर आगे कार्य करने का है। सफल व्यक्ति अपनी जीवन प्लानिंग लिखता है व समय समय पर चेक करता है। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता भगवती भक्ति व श्रद्धा से प्रसन्न होती हैं। सात्विक भोजन करें। व्रत रहना बहुत अच्छी बात है।जो जातक व्रत नहीं रह पाते वह सुबह- शाम पूजा पाठ करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। घर पर माता-पिता का सम्मान करें।
साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक-
1) मेष- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। तृतीय गुरु शुभ रहेंगे। जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जाँब व व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। धनु व मीन राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बुधवार व शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 80%
2) वृष- इस सप्ताह द्वितीय गुरु व एकादश शनि रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाग्य प्रतिशत- 80%
3) मिथुन- राशि स्वामी बुध आर्थिक प्रगति देंगे। शुक्र बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ देंगे। चन्द्रमा मंगलवार के बाद इसी राशि में गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बुधवार के बाद तृतीय चन्द्रमा किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी दे सकता है। नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें। भाग्य प्रतिशत- 80%
4) कर्क- बुधवार के बाद द्वादश चन्द्रमा व व्यय भाव के गुरु शुभ हैं। शनि व चन्द्रमा गोचर प्रेम जीवन के लिए बहुत बेहतर रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। मङ्गल व सूर्य के द्रव्य गेंहू का दान करें।नारंगी व लाल रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 60%
5) सिंह- राशि स्वामी सूर्य अष्टम हैं।मंगल व शुक्र शुभ गोचर करेंगे।दशम चन्द्रमा कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। इस सप्ताह बुध व गुरु मीडिया, आईटी , टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।नारंगी व लाल रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन गाय को केला खिलाते रहें। भाग्य प्रतिशत-65%
6) कन्या- राशि स्वामी बुध व सूर्य शुभ आर्थिक फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन वृष के चन्द्रमा आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 60%
7) तुला- इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। नवम गुरु का प्रभाव व सूर्य व मंगल का धनु में गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मकर प्रभाव भी विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है। भाग्य प्रतिशत- 85%
8) वृश्चिक- सूर्य व मंगल द्वितीय भाव में शुभ रहेंगे। राहु व चन्द्रमा मानसिक तनाव दे सकते है। चन्द्रमा व गुरु परिवार के लिए शुभ फलदायी है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुरुवार से शनिवार तक जाँब में लाभ संभावित है। भाग्य प्रतिशत- 80%
9) धनु- सूर्य चतुर्थ हैं।परिवार के लिए मङ्गलमय दिवस हैं। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा ।बिजनेस अब बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। बुधवार के बाद खष्ठम चन्द्रमा जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व नीला रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-85%
10) मकर- पँचम चन्द्रमा छात्रों व घर- परिवार के लिए शुभ है। शनि तृतीय होकर शुभ गोचर कर रहे हैं। शुक्र व गुरु आर्थिक प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। शनि पॉलिटीक्स के लिए अनुकूल हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। भाग्य प्रतिशत- 70%
11) कुम्भ- सूर्य मीन यानी द्वितीय गोचर में रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। मंगलवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक खिलाएं। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। भाग्य प्रतिशत- 75%
12) मीन- इस राशि में गोचर करते शनि तथा सूर्य शुभ है। चतुर्थ गुरु व्यवसाय व जाँब के लिए मङ्गलमय समय है। इस सप्ताह बुधवार तक विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद चतुर्थ चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। नवरात्र में दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 80%
