अध्यात्म

Weekly Horoscope (07 To 13 December 2025): सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है दिसंबर का दूसरा हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल यहां

  • Authored by: Srishti
  • Updated Dec 7, 2025, 09:16 AM IST

Weekly Horoscope (07 December To 13 December 2025): दिसंबर का दूसरा सप्ताह यानी 07 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल दिया गया है। साथ ही उपाय की जानकारी भी मौजूद है।

साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

साप्ताहिक राशिफल 07 से 13 दिसंबर 2025 (pic credit: canva)

Weekly Horoscope (07 To 13 December 2025): इस सप्ताह मंगल, बुध, सूर्य व शुक्र वृश्चिक में, राहु कुम्भ, केतु सिंह व गुरु मिथुन राशि में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करते रहते हैं। यह सप्ताह आर्थिक प्रगति का है।मेष व कर्क के जातक शुक्र व चंद्र गोचर के लाभ से मङ्गलमय फल की प्राप्ति करेंगे।इस सप्ताह चार राशियां मंगल की राशि वृश्चिक में हैं। सूर्य के साथ मंगल, बुध व शुक्र हैं। सूर्य की शुभता बढ़ाइए। श्री आदित्यह्र्दयस्तोत्र का नित्य पाठ करें। शुक्र आर्थिक समृद्धि व हृदय में प्रेम देता है। प्रेम आंखों से परिलक्षित होता है। श्री सूक्त का पाठ करें। जीवन सुख व दुख का समुच्चय है। मन की स्थितिप्रज्ञता व हर्ष- विषाद में समभाव रहते हुए श्री कृष्ण भक्ति अनुराग में समर्पित रहना ही जीवन जीने का मूल मंत्र होना चाहिए।

साप्ताहिक राशिफल 07 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2025 तक-

मेष

इस सप्ताह सूर्य,मंगल, बुध व शुक्र इसी राशि से अष्टम में है। जाँब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-65%

वृष

इस सप्ताह इस राशि से द्वितीय गुरु व सप्तम मङ्गल रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। सफेद व हरा रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड पढ़ते रहें।मैनेजमेंट व मीडिया जाँब के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।मसूर व गुड़ का दान करें। भाग्य प्रतिशत-60%

मिथुन

शनि दशम व सूर्य -मंगल सप्तम रहेंगे।चन्द्रमा -गुरु इसी राशि में गोचर कर रहे हैं।जाँब परिवर्तन सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। बुधवार के बाद किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व सफेद रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जाँब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल का दान करें।भाग्य प्रतिशत-,70%

कर्क

सोमवार के बाद इसी राशि के स्वग्रही चन्द्रमा शुभ हैं।नवम शनि शुभ रहेंगे। सूर्य ,मङ्गल के साथ पँचम रहेंगे।छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में सफल रहेंगे। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें।नारंगी व हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत,-75%

सिंह

राशि स्वामी सूर्य ,बुध व शुक्र के साथ इसी राशि से चतुर्थ स्थान में गोचर करेंगे। इस सप्ताह शुक्र व बुध मीडिया,आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जाँब के कॅरियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं।शुक्र व शनि राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं।पीला व नारंगी रंग शुभ है। बुधवार से शुक्रवार तक किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।भाग्य प्रतिशत-65%

कन्या

सूर्य व मंगल इसी राशि से तृतीय रहकर शुभ फल प्रदान करेंगे। इस सप्ताह के द्वितीय दिन से चन्द्रमा एकादश रहकर आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर करेंगे। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।जांब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।भाग्य प्रतिशत-,80%

तुला

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा व गुरु का इस राशि से भाग्य भाव में गोचर व सूर्य -मङ्गल का द्वितीय गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जाँब में चन्द्रमा के मीन यानी मंगलवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा।धन का आगमन होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-65,%,

वृश्चिक

सूर्य व शुक्र इसी राशि में रहेंगे।राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह गुरुवार के बाद परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक यात्रा कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है।छात्रों के कॅरियर में लाभ संभावित है।भाग्य प्रतिशत-55%

धनु

सूर्य व मङ्गल इसी राशि से व्यय भाव में रहेंगे। चतुर्थ शनि व मिथुन राशि का गुरु व इस राशि से सप्तम का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा ।स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा।बुधवार के बाद चन्द्रमा सिंह राशि में रहकर जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जाँब में मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है।आसमानी व हरा रंग शुभ है।भाग्य प्रतिशत-75%

मकर

शनि इसी राशि से तृतीय में व गुरु -चन्द्रमा खष्ठम स्थान पर गोचर कर रहे हैं। शनि व शुक्र प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। कुम्भ का शनि अनुकूल हैं।आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें।रविवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी।परिवार में रुका कार्य पूर्ण होगा।भाग्य प्रतिशत-65%

कुम्भ

गुरु - चन्द्रमा पँचम व सूर्य - मंगल एकादश रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जाँब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें। भाग्य प्रतिशत- 60%

मीन

सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन व गुरु इसी राशि से चतुर्थ गोचर में शुभ है।शनि इसी भाव में हैं। इस सप्ताह विवादों से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। मंगलवार के बाद इस राशि से पँचम में गोचर करता चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे।तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। भाग्य प्रतिशत- 65%

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article