Weekly Rashifal 4 August To 10 August 2024: आने वाला सप्ताह वृष राशि के जातक के लिए बिजनेस वालों के लिए खास रहेगा। कन्या राशि वालों को धन का आगमन हो सकता है। इस सप्ताह में तुला राशि वालों को केतु आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। मकर राशि को मंगल स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। कुंभ राशि के जातक सूर्य के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। आने वाला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना होगा। आइए जानें कैसा होगा सारी राशियों के लिए पूरा सप्ताह।
मेष
इस सप्ताह के आरम्भ में चन्द्रमा का पंचम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा प्रोमोशन में कई रुके कार्य बनेंगे। मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में सफल करेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।
वृष
इस सप्ताह शनि का कुम्भ गोचर शुभ है। व्यवसाय में मंगलवार के बाद कोई बड़ी सफलता मिलने की सम्भावना है। इस वीक कोई प्रॉपर्टी क्रय करने की योजना बन सकती है।हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। आईटी व बैंकिंग जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। अन्न वस्त्र का दान करते रहें।
मिथुन
गुरुवार के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर शुभ है। यह समय शिक्षा में उन्नति के लिए बहुत ही श्रेयष्कर है। बहुत दिनों से लंबित प्रोमोशन की योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। उदर रोग से समस्या हो सकती है। लाल व हरा रंग शुभ है। मंगलवार को किसी रुके सरकारी कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क
इस वीक बैंकिंग व टीचिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। कर्क व वृश्चिक राशि के आफिसर्स आपकी हेल्प करेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में प्रगति मार्ग पर रहेंगे। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें।लाल व सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।
सिंह
इस सप्ताह मंगलवार के बाद सूर्य का कर्क व चन्द्रमा का कन्या गोचर जॉब में विशेष प्रगति दे सकते हैं। मकर में शनि गोचर पॉलिटिक्स,प्रशासन व मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। आसमानी व नारंगी रंग शुभ है। इस सप्ताह प्रतिदिन सप्तश्लोकीदुर्गा का 09 पाठ बहुत ही पुण्यदायी है।
कन्या
इस सप्ताह गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। बुध व शुक्र गोचर व्यवसाय के लिए लाभदायक है। जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें। रुके धन का आगमन होगा। शुक्रवार के बाद धार्मिक यात्रा होगी। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों दान करें।
तुला
गुरु व शुक्र शुभ है। इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा का इस राशि में व शनि का कुम्भ गोचर शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न होने का सुअवसर है। केतु आर्थिक लाभ प्रदान करेंगे। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। व्यवसाय में कर्क व मकर राशि के मित्रों का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है।
वृश्चिक
गुरु सप्तम हैं। इस वीक के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क में है। मंगलवार के बाद व्यवसाय में थोड़े संघर्ष के बाद ही सफलता की प्राप्ति होगी। बुधवार के बाद चन्द्रमा व शनि का गोचर जॉब में प्रगति के लिए अनुकूल है। इस सप्ताह रुके धन की प्राप्ति का लाभ ले सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ नियमित करें। तिल का दान करें।
धनु
इस सप्ताह के प्रथम दो दिन चन्द्रमा व मंगल जॉब में प्रगति देंगे। व्यावसायिक स्थिति अब कुछ बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। नए बिजनेस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक सुख में प्रगति से खुश रहेंगे। जॉब में मेष व मकर राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ है। शनि गोचर उदर विकार दे सकता है। पीला व हरा रंग शुभ है। तुलसी व बेल का पेड़ लगाएं।
मकर
पंचम गुरु,शनि का इसी राशि से द्वियीय में गोचर जॉब व व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेंगे। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें। बुधवार को उड़द का दान करें। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति होगी। मंगल स्वास्थ्य में कष्ट दे सकता है। अन्न दान करें।
कुम्भ
शनि अब इसी राशि में है। गुरुवार के बाद चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। बेल का पेड़ लगाएं। हनुमान जी की नियमित पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सूर्य के कर्क गोचर से प्रत्येक कार्यों में लाभ मिलेगा। प्रतिदिन गाय को पालक खिलाएं।
मीन
इस सप्ताह जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। शिक्षा में प्रगति हो सकती है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें। मंगल व शुक्र रियल स्टेट में लाभ देगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। प्रतिदिन भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
