अध्यात्म

Weekly Rashifal 22 To 28 January 2024: आने वाला सप्ताह होगा इन राशियों के लिए खास, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 22 To 28 January 2024: आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए प्रमोशन ले कर आ सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को सुखद समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का क्या हाल होगा।

Image

Weekly Rashifal.

Weekley Rashifal 22 To 28 January 2024 (साप्तहिक राशिफल): पंचांग के अनुसार आने वाला सप्ताह मेष राशि के जातक के लिए खुशखबरी ले कर आ सकता है। मिथुन राशि के जातक को धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सिंह राशि के जातक प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा सचेत रहें। ग्रहों की चाल के अनुसार कर्क राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं बाकी सारी राशियों का क्या हाल रहेगा। यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल।

मेष

सोमवार के बाद चन्द्रमा व गुरु शुभ फल देंगे। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे।मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्यवबेहतर रहेगा। छात्र सफल रहेंगे।लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। शुक्र पॉलिटीक्स में सफलता देगा।

वृष

इस सप्ताह बुधवार के बाद चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद फल देगा। इस राशि से नवम गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।सुंदरकांड पढ़ते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

मिथुन

राशि स्वामी बुध धन वृद्धि कर रहा है।आपके लिए यह सप्ताह जॉब में प्रगति देने वाला है। इस राशि से एकादश गुरु शुभ फलदायी है। सोमवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। धार्मिक यात्रा हो सकती है। नीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

कर्क

इस वीक ऑफिस की तरफ से बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप जॉब सम्बन्धित प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र सफल रहेंगे। गुरु दशम है। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा व बुध के बीज मंत्र का जप करें व विष्णु उपासना करते रहें।पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

सिंह

इस सप्ताह गुरुवार के बाद चन्द्रमा व्यवसाय में विशेष प्रगति दे सकते हैं। बुधवार को प्रेम में वाणी के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। प्रतिदिन उड़द का दान करते रहें।

कन्या

इस वीक शनि कुम्भ राशि में व सूर्य मकर राशि में हैं। गुरुवार के बाद छात्रों का करियर बहुत बेहतर रहेगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व 03 परिक्रमा कर उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।मङ्गलवार के बाद जॉब में रुका धन मिल सकता है।

तुला

इस सप्ताह बुधवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।शुक्र प्रेम जीवन में माधुर्यता प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें।मेष व तुला राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

वृश्चिक

बिजनेस से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें।माघ माह में तिल का दान करते रहें।

धनु

सूर्य मकर तथा शनि तृतीय रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा व गुरु शुभ फल देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।तिल व गुड़ का दान करें।

मकर

सूर्य इसी राशि में शुभ है। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि से द्वितीय गोचर करेंगे।मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ होकर आर्थिक सफलता देंगे। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन राशि स्वामी शनि व शुक्र के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।

कुम्भ

सूर्य द्वादश मङ्गलमय है।गुरु द्वितीय है। मंगलवार के बाद पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। शुक्र इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को पालक खिलाते रहें।

मीन

सूर्य मकर यानी एकादश भाव में शुभ हैं। गुरु अब इसी राशि से द्वादश में है। इस सप्ताह छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी।गुरुवार के बाद चन्द्रमा जॉब व बिजनेस के लिए बहुत ही उत्तम फलदायी है। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।लव लाइफ में विवाद हो सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article