अध्यात्म

Weekly Rashifal 2 June To 8 June 2024: आने वाला सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास,यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Rashifal 2 June To 8 June 2024: आने वाले सप्ताह में मेष राशि के जातक को काम में प्रमोशन मिल सकता है। इस सप्ताह में कर्क राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Image

Weekly Rashifal

Weekly Rashifal 2 June To 8 June 2024: आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बहुत खास रहने वाला है। इस सप्ताह में मेष राशि के जातक को राजनीति में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक परिवार संग यात्रा पर जा सकते हैं। तुला राशि के जातक काम को लेकर तनाव में रहेंगे। धनु राशि के जातक को धन का लाभ मिल सकता है। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में परिवर्तन या प्रमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व सिंह राशि का सहयोग ले सकते हैं। गुरूवार के बाद स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।

वृष

इस सप्ताह का मंगलवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है तथा इस राशि में गोचर करता सूर्य राजनीतिज्ञों को लाभ देगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें।

मिथुन

आपके लिए यह सप्ताह धन व ऐश्वर्य देने वाला है। 05 जून के बाद इस राशि से द्वादश सूर्य शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। परिवार संग यात्रा हो सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें।

कर्क

इस वीक सूर्य के एकादश गोचर से जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आप प्रत्येक कार्य में सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। इस राशि के स्वामी चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

सिंह

इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सूर्य व चन्द्र गोचर शनिवार तक शिक्षा में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। अन्न दान करते रहें।

कन्या

इस सप्ताह छात्रों का करियर बहुत बेहतर रहेगा। माता दुर्गा व शिव जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। धन का आगमन होगा। जॉब में प्रगति की संभावना है। गुरुवार को सुखद यात्रा हो सकती है। छात्र प्रगति करेंगे। हरा रंग शुभ है। मंगलवार के बाद धन मिल सकता है। तिल का दान करें।

तुला

इस सप्ताह मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य व चन्द्र 5 जून के बाद जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। मेष व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य पुत्र को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

वृश्चिक

पॉलिटिक्स व प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह 04 जून के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं।पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करते रहें।

धनु

इस वीक सूर्य चतुर्थ गोचर में रहेंगे। धन प्राप्ति प्रारम्भ हो जाएगा। मंगलवार तक जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। गुरुवार के बाद पॉलिटिक्स में विशेष लाभ का संयोग है। पीला रंग शुभ है। मूंग व उड़द का दान करें।

मकर

गुरु पंचम गोचर करेंगे। शुक्र गोचर से आर्थिक सफलता मिलेगी। बैंकिंग,आईटी व टीचिंग में जॉब करने वाले उन्नति करेंगे। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन सूर्य के बीज मंत्र के साथ हनुमान जी की पूजा करते रहें। शनिवार को काले वस्त्र व तिल का दान करें।

कुम्भ

शनि अब इसी राशि में है। गुरु चतुर्थ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। 03 जून के बाद चतुर्थ सूर्य इस राशि को लाभान्वित कर रहा है। गाय को केला खिलाते रहें।

मीन

गुरु अब इसी राशि से तृतीय भाव में है। इस सप्ताह जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पिता का आशीर्वाद बहुत ही उत्तम फलदायी है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। धन के लेन देन के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सुख में प्रगति हो सकती है। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन माता दुर्गा जी मंदिर में उनकी एक परिक्रमा करें। गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article