अध्यात्म

Weekly Horoscope (17-23 July 2023): इन 4 राशियों के लिए बेहद खतरनाक रहने वाला है ये सप्ताह, इन चीजों को लेकर रहें अलर्ट

Weekly Horoscope, 17 To 23 July 2023: यहां जानिए साप्ताहिक मेष राशिफल, वृषभ राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल और मीन राशिफल।

Image

Weekly Horoscope 17 July To 23 July 2023 In Hindi

Weekly Horoscope, 17 To 23 July 2023 (साप्ताहिक राशिफल): कर्क संक्रांति (Kark Sankranti 2023) और श्रावण अमावस्या (Sawan Amavasya 2023) के साथ इस नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। इसके अलावा इस सप्ताह सावन सोमवार व्रत (Sawan Somwar Vrat), मंगला गौरी व्रत (Mangala Gauri Vrat) और विनायक चतुर्थी व्रत (Vinayank Chaturthi Vrat) भी रखा जाएगा। साथ ही 18 जुलाई से मलमास (Malmas 2023) भी लग जाएगा। सूर्य का कर्क राशि में गोचर (Surya Gochar 2023) भी इसी हफ्ते में होगा। कुल मिलाकर ये सप्ताह काफी खास रहने वाला है। जानिए किन राशियों को इस पूरे सप्ताह सावधान रहने की जरूरत होगी तो किनके लिए ये समय लकी साबित होगा। अब जानिए अपना वीकली राशिफल (Weekly Rashifal) विस्तार से यहां।

Weekly Horoscope,17 July To 23 July 2023 (साप्ताहिक राशिफल)

साप्ताहिक मेष राशिफल

इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय को लेकर रुके कार्य बनेंगे। मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य शनिवार को कुछ खराब रह सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

साप्ताहिक वृषभ राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय रुके धन की प्राप्ति कराएंगे। इस वीक गृह निर्माण या वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त पढ़ते रहें। मैनेजमेंट व मीडिया जॉब के करियर में भी प्रगति की सम्भावना है। मसूर व तिल का दान करें।

साप्ताहिक मिथुन राशिफल

राशि स्वामी बुध व शुक्र की शुभता से व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। किसी रुके सरकारी कार्य में प्रगति से खुशी मिल सकती है।नीला व हरा रंग शुभ है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। सात अन्न का दान करें।

साप्ताहिक कर्क राशिफल

सप्ताह के प्रथम दिन चंद्रमा इसी राशि से द्वादश हैं। मंगल व बुध शुभ रहेंगे। छात्र शिक्षा में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे।हनुमान जी की उपासना करते रहें। मन आध्यात्मिक विचारों से ओत प्रोत रहेगा। प्रतिदिन तिल का दान करें। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

साप्ताहिक सिंह राशिफल

इस सप्ताह शुक्र व बुध मीडिया, आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग जॉब के करियर में विशेष प्रगति दे सकते हैं। चन्द्र का मिथुन गोचर सोमवार के बाद राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। शुक्रवार को किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रतिदिन विहंगों को दाना पानी देते रहें।

साप्ताहिक कन्या राशिफल

सूर्य एकादश शुभ रहेंगे। इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मिथुन में है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। जॉब में कोई नवीन कार्य व रुके धन का आगमन होगा। संतान प्रगति करेंगे। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

साप्ताहिक तुला राशिफल

इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का इस राशि से नवम व सूर्य का दशम गोचर व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्न करेगा। शुक्र व बुध गोचर बैंकिंग व मीडिया जॉब में चन्द्रमा के मिथुन यानी सोमवार के बाद विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लाभ प्रदान करेगा। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल

गुरु मेष व सूर्य कर्क राशि में है। राशि स्वामी मंगल व मित्र गुरु शुभ फलदायी है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्र शिक्षा में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह परिवार संग कोई बड़ा धर्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ संभावित है।

साप्ताहिक धनु राशिफल

तृतीय शनि व मिथुन राशि का चन्द्रमा व्यवसाय को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। चन्द्रमा मिथुन राशि में रहकर जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। जॉब में कर्क व कुम्भ राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे। सप्ताह के आरम्भ में उच्चाधिकारियों से लाभ है। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

साप्ताहिक मकर राशिफल

शनि इसी राशि से द्वितीय व गुरु चतुर्थ हैं। बुध व सूर्य प्रत्येक कार्यों में उन्नति देंगे। राहु भी अनुकूल हैं। आसमानी व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व उड़द का दान करें। व्यवसाय में कई दिनों से रुके उद्देश्य की पूर्ति होगी। घर में रुका कार्य पूर्ण होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशिफल

गुरु मेष व चन्द्रमा मिथुन में हैं। चन्द्रमा पंचम रहेंगे। इस सप्ताह पॉलिटिक्स में आशातीत सफलता मिलेगी। बुधवार के बाद गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में लाभ मिलेगा। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहने से मंगल की शुभता प्राप्त होती है।

साप्ताहिक मीन राशिफल

सूर्य पँचम संतान व शिक्षा के लिए शुभ है। शनि द्वादश व गुरु अब इसी राशि से द्वितीय हैं। इस सप्ताह ज्यादा यात्रा से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मिथुन राशि का चन्द्रमा आर्थिक सुख में प्रगति दे सकता है। हरा व पीला रंग शुभ है। छात्र प्रगति करेंगे। गेंहू का दान करें। श्रावण माह में भगवान शिव जी की पूजा करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article