Weekly Horoscope (18 To 24 December 2022): साप्ताहिक राशिफल 18 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक- सुजीत जी महाराज-इस सप्ताह सूर्य,शुक्र व बुध धनु राशि में,शनि मकर,गुरु मीन, राहु मेष, मङ्गल वृष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह मेष व कन्या राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे।वृष व कुंभ राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व तुला के लोग जाँब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--
1. मेष- मंगलवार तक व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जाँब में रुके कार्य बनेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का अष्टम गोचर जाँब परिवर्तन के लिए ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करें।मंगल व गुरु जाँब में रुका कार्य पूर्ण करेंगे।
2. वृष-इस सप्ताह बिजनेस में बुधवार के बाद गुरु का एकादश व चन्द्रमा का वृश्चिक फिर धनु राशि में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। इस वीक मकान या जमीन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जाँब में लाभ की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सुन्दरकाण्ड का प्रतिदिन पाठ करें।शनिवार को तिल का दान करें।
3. मिथुन- राशि स्वामी बुध का सप्तम गोचर बहुत शुभ है।बुधवार के बाद छात्रों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व हरा रंग शुभ है। जाँब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।बुधवार को उड़द का दान करें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते रहें।
4. कर्क- शुक्र ,सूर्य व बुध इस समय इस राशि से खष्ठम है।इस वीक सोमवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर मंगलकारी है।जाँब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
5. सिंह- इस सप्ताह पॉलिटीशियनस के कॅरियर में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।वाणी के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। सोमवार को चन्द्रमा का तुला फिर दो दिन बाद वृश्चिक गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व पीला रंग शुभ है।प्रतिदिन गेंहू का दान करें।
6. कन्या-शुक्र इस समय धनु राशि में रहकर आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।माता पिता का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से चन्द्रमा व सूर्य अनुकूल होते हैं। गुरु का मीन में गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।
7. तुला-इस सप्ताह सोमवार से गुरुवार तक चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र का गोचर व्यवसाय में उन्नति के अवसर देगा। राशि स्वामी शुक्र का तृतीय व मंगल का वृष यानी अष्टम प्रभाव विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जाँब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है।
8. वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल का सप्तम भाव में गोचर शुभ है। सूर्य उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।जाँब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। राहु से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
9. धनु- इस सप्ताह सूर्य,शुक्र व बुध एकसाथ इसी राशि में हैं।जाँब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकते हैं। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जाँब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।गुरुवार को चने की दाल का दान करें।भगवान विष्णु जी की नित्य पूजा करते रहें।
10. मकर- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का कन्या व राशि स्वामी शनि की मकर में स्थिति व्यवसाय में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का दशम फिर गुरुवार के बाद एकादश आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करते रहें। प्रतिदिन अन्न का दान करें।छात्र प्रगति करेंगे।असत्य से बचें।
11. कुम्भ- गुरु का मीन व सूर्य का धनु गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी जी की नियमित पूजा करें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।स्वास्थ्य सुख से लाभ मिलेगा।प्रतिदिन उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद आवश्यक है।
12. मीन- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर धार्मिक कार्य कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार को इस राशि से अष्टम शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह शनिवार को हेल्थ में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जाँब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।लाल व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
