अध्यात्म

Weekly Horoscope (08 To 14 January 2023): इन तीन राशियों को मिलेगा जॉब में प्रमोशन, जानें आपके लिए आने वाला सप्ताह कितना शुभ?

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jan 7, 2023, 08:52 PM IST

Weekly Rashifal (08 To 14) January 2023: इस सप्ताह कर्क और तुला राशि पर शुक्र के प्रभाव से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं वृष और मकर राशि के जातक को धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा वृश्चिक और मीन के लोग जाँब में तरक्की करेंगे। चलिए अब आने वाले सप्ताह में प्रत्येक राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Image

Weekly Horoscope Today, (08 To 14) January 2023

Weekly Rashifal (08 To 14) January 2023: साप्ताहिक राशिफल 08 जनवरी से 14 जनवरी 2023 तक- सुजीत जी महाराज-इस सप्ताह सूर्य व बुध धनु,शुक्र-शनि मकर,गुरु मीन, मङ्गल वृष,राहु मेष तथा केतु तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस सप्ताह कर्क व तुला राशि के जातकों को शुक्र आर्थिक स्थिति में विकास देंगे।वृष व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व मीन के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल-

1. मेष- इस वीक जॉब में प्रोमोशन व प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे।परिवार में रुके कार्य बनेंगे। कर्क राशि के मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य सुख के लिए ज्यादा अनुकूल है।पीला व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस का नित्य पाठ करें व अन्न दान करते रहें।

2. वृष-इस सप्ताह गुरु का एकादश व शुक्र तथा शनि का भाग्यभाव में गोचर कोई बड़ा लाभ दे सकता है। मंगलवार के बाद वाहन क्रय करने की योजना बन सकती है।आसमानी व हरा रंग शुभ है। गुरुवार व शनिवार को जॉब में लाभ की सम्भावना है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।शनिवार को 08 कम्बल का दान करें।

3. मिथुन- राशि स्वामी बुध का सप्तम गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए बहुत शुभ है।राजनीतिज्ञों के लिए बहुत श्रेयष्कर समय है।आपकी धार्मिक यात्रा की योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी।नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।शनिवार को उड़द व कम्बल का दान करें।गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। बुध सूर्य के साथ इस समय इस राशि से खष्ठम में है।बुधवार के बाद गुरु व चन्द्र गोचर मंगलकारी है।जॉब में किसी विशेष पद को लेकर प्रयासरत रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके सरकारी कार्य बनेंगे। राहु से सम्बंधित द्रव्यों उड़द व तिल का बुधवार को दान करते रहें। पीला व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें तथा पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह- इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। माता दुर्गा जी के साथ साथ भगवान शिव जी की उपासना करते रहें।उच्चाधिकारियों से व्यवहार के प्रति बहुत सावधान रहना होगा।मंगलवार के बाद चन्द्रमा का सिंह फिर दो दिन बाद कन्या गोचर विशेष लाभान्वित कर सकता है।नारंगी व पीला रंग शुभ है।प्रतिदिन अन्न का दान करें।

6. कन्या- शुक्र इस समय मकर राशि में शनि के साथ रहकर आर्थिक प्रगति देगा। इस सप्ताह व्यवसाय में रुके कार्यों को पूर्ण करेंगे।आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।गुरु का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लेने से गुरु व सूर्य अनुकूल होते हैं। गुरु का मीन व बुध का धनु में गोचर धन का आगमन कराएगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।

7. तुला-इस सप्ताह चतुर्थ शनि व शुक्र राजनीति में उन्नति के अवसर देगा। मङ्गल का अष्टम प्रभाव विशेष लाभ प्रदान करेंगे। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। जॉब में प्रोन्नति संभावित है। मित्रों का सहयोग लाभ करेगा।धन का आगमन होगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है।गाय को रोटी व गुड़ खिलाते रहें।

8. वृश्चिक- राशि स्वामी मंगल का सप्तम भाव में गोचर लव लाइफ के लिए अच्छा नहीं है। सूर्य व बुध का द्वितीय प्रभाव उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।जॉब में प्रोन्नति संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।संतान प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का नियमित पाठ करें। मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल कम्बल का दान करें।

9. धनु- इस सप्ताह सूर्य व बुध एकसाथ इसी राशि में हैं।व्यवसाय को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे।जॉब में नवीन पद प्राप्ति की सम्भावना है। नारंगी व लाल रंग शुभ है।शनिवार को कम्बल का दान करें।हनुमान जी की नित्य पूजा करते रहें।पिता का आशीर्वाद लें।

10. मकर- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा का कर्क व राशि स्वामी शनि की मकर में स्थिति पॉलिटीक्स में लाभ देगी। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का अष्टम फिर गुरुवार के बाद भाग्य भाव में आना शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।आसमानी व लाल रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करते रहें व माघ माह में तिल का दान करें।

11. कुम्भ- गुरु का मीन व सूर्य -बुध का धनु गोचर अनुकूल है। बुधवार के बाद चन्द्रमा का कन्या राशि में गोचर व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह गृह निर्माण सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा।भगवान शिव जी की नियमित पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है।आर्थिक प्रगति से लाभ मिलेगा।माघ माह में प्रतिदिन तिल का दान करें।गुरु का आशीर्वाद आवश्यक है।

12. मीन- गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर रुके कार्य पूर्ण कराएगा। चन्द्रमा मंगलवार को इस राशि से सप्तम लव लाइफ के लिए शुभ है। सूर्य प्रशासनिक कार्य करवाएगा।इस सप्ताह मंगलवार को जॉब में लापरवाही से बचना होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।जॉब सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल व ऊनी वस्त्रों का यथासंभव दान करें।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article