अध्यात्म

Wedding Dates November 2022: नवंबर से शुरू होगा वेडिंग सीजन, जानें आने वाले दो महीनों में कितने हैं शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:05 AM IST

Wedding Dates November and december 2022: नवंबर से शादियों का साया खुल जाएगा। लेकिन आने वाले दो महीनों में भी सीमित शुभ विवाह मुहूर्त बन रहे हैं। अगर आप इस साल में शुभ विवाह की तैयारी में हैं तो आपको ये डेट्स नोट कर जल्दी जल्दी बुकिंग्स करानी चाहिए।

Image

Wedding Dates November 2022: नवंबर से शुरू होगा वेडिंग सीजन, जानें आने वाले दो महीनों में कितने हैं शुभ मुहूर्त

Shadi Vivah Muhurat 2022: दीपावली के बाद देवउठनी से शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। बता दें कि इस साल 4 नवंबर को देव उठनी एकादशी पड़ रहा है। इसी दिन से शादियों के मुहूर्त स्टार्ट हो जाते हैं। लेकिन इस साल शादी के लिए शुभ दिन काफी कम रहने वाले हैं। दरअसल, बीते दो सालों से कोरोना महामारी के पाबंदियों के चलते शादियों में उत्साह नहीं था। कई लोगों की तो शादियां भी टली थीं। जिसके कारण इस बार शादियों के लिए लंबी लाइनें लगी हैं। वहीं गेस्ट और फैमिली भी अनगिनत शामिल होने वाले हैं। ऐसे में बड़े-बड़े होटल्स, बैंड, बाजा, क्रॉकरी और बैंक्वेट हॉल के इंतजाम में परेशानी हो सकती है। वैसे इस साल के अंतिम दो महीनों में भी शादी के ज्यादा मुहूर्त नहीं हैं। नवंबर और दिसंबर - दोनों ही महीनों में शुभ विवाह के चार-चार मुहूर्त ही निकल रहे हैं।

Wedding Dates November and December 2022

पंडित पवन चतुर्वेदी के मुताबिक वर्ष 2022 में नवंबर और दिसंबर के महीने के दौरान सिर्फ 4-4 दिन ही शादी के लिए खास बताए गए हैं। यहां देखें ये डेट्स :

  • नवंबर 2022 शुभ विवाह मुहूर्त : 21, 24, 25, और 27 तारीख
  • दिसंबर 2022 शुभ विवाह मुहूर्त : 2, 7, 8 और 9 तारीख

हालांकि अगले साल यानी 2023 की जनवरी, फरवरी और मार्च में शुभ विवाह के कई अच्छे मुहूर्त बन रहे हैं। यहां देखें इनकी डेट्स :

  • शुभ विवाह मुहूर्त जनवरी 2023 : 15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31 तारीख
  • शुभ विवाह मुहूर्त फरवरी 2023 : 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28 तारीख
  • शुभ विवाह मुहूर्त मार्च 2023 : 6, 9, 11 और 13 तारीख

शादी की मुहूर्त है कम, हो रही मशक्कत

साल 2022 के नवंबर और दिसंबर में शादियों के मुहूर्त काफी कम के साथ भीड़ बहुत ज्यादा रहने वाले हैं। क्योंकि कोराेना की पाबंदियों के बाद यह पहली धूम धड़ाके वाली शादी की सीजन होने वाली है। अब जाहिर सी बात है समय रहते सारी चीजें बुक तो होगी ही। ऐसे में बैंक्वेट हॉल, फॉर्म हाउस, मैरिज हॉल, रिजॉर्ट्स आदि बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि लोगों को घोड़ी, कैटरिंग, बैंड, बाजे, वेडिंग प्लानर भी ढूंढने में दिक्कत हो रही है।

मेधा चावला
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article