अध्यात्म

वृश्चिक राशिफल, 22 अक्टूबर 2022: कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 01:37 PM IST

Vrishchik Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चक राशिफल 22 अक्टूबर 2022: धनतेरस का पर्व वृश्चक राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। कारोबार में वृद्धि होगी, आर्थिक दशा मजबूत होगी और सालों से रुका कार्य पूरा होगा।

Image

22 अक्टूबर 2022 वृश्चक राशिफल

KEY HIGHLIGHTS
  • वृश्चक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।
  • इस राशि के जातकों की आर्थिक दशा मजबूत होगी।
  • व्यापार में निवेश के लिए या किसी अन्य कार्य के लिए उधार लेने से बचें।

Vrishchik Rashifal Today (Scorpio Horoscope Today), आज का वृश्चक राशिफल 22 अक्टूबर 2022: काम और कारोबार में कड़ी मेहनत व परिश्रम आपको सफलता की बुलंदियों तक ले जाएगी। यदि कड़ी मेहनत व निरंतर संघर्ष के बाद भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपनी कार्यक्षमता पर नजर रखें। एक सुनिश्चित योजना के साथ कार्य करें, शत प्रतिशत आपको सफलता मिलेगी। वहीं व्यापार में लगे लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं है। व्यापार में निवेश के लिए या किसी अन्य कार्य के लिए उधार लेने से बचें। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपकी खुद की गलतियां आपको निराश कर सकती हैं, इसलिए अपने अंदर धैर्य बनाए रखें। वृश्चक राशि के जातक यहां अपना पूरा राशिफल देख सकते हैं।

वृश्चक राशि (Scorpio)

अपने कारोबार के प्रति आपकी लगन आपको सफलती की बुलंदियों पर पहुंचा सकती है। हालांकि लोगों की आलोचना आपको परेशान कर सकती है। हालांकि किसी के आलोचना से परेशान ना हों। निरंतर संघर्ष के साथ अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते जाएं।

क्या करें – आपकी खुद की गलतियां आपको परेशान कर सकती हैं। ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले उसपर विचार करें, उसके बाद ही फैसला करें। किसी भी काम को जल्दबाजी में आकर ना करें। इसके लिए धैर्य बनाए रखें।

क्या न करें – लड़ाई झगड़े से बचें, किसी के उकसावे में बिल्कुल भी ना आएं। अपने हित को पहचानने की कोशिश करें ताकि आपसे किसी भी तरह की गलती ना हो पाए। इस राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी का रास्ता देखना पड़ सकता है। इसलिए लड़ाई झगड़े से सावधान रहें।

मेहनत और मशक्कत – कड़ी मेहनत व संघर्ष से आप बड़े से बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं। जिस कार्य में सफलता पाने के लिए आप सालों से लगे हैं, उसमें आप जल्द ही सफल हो सकते हैं। इसमें आपके परिवारजनों व सगे संबंधियों का साथ होगा।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को इस रूप से समझें की यह मिलाजुला योग है। अच्छाई के बावजूद कुछ लोग आपसे दूर होते चले जा रहे हैं और उन दूरियों को नजदीकियों में बदलने के लिए आपको अपने मन को साफ करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article