मंगलवार का राशिफल 25 नवंबर 2025
Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर दिन मंगलवार है, इसके साथ ही मार्गशीर्ष माह का शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है, जिसे विवाह पंचमी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह हुआ था। आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रहों की स्थिति की बात करें तो बुध और शुक्र तुला में रहेंगे। ऐसे ही गुरु कर्क में विराजमान रहेंगे। ग्रहों के राजा सूर्य ग्रहों के सेनापति मंगल के साथ वृश्चिक राशि में डेरा जमाए हैं। मायावी केतु सिंह और राहु कुंभ में हैं। न्यायाधीश शनि मीन राशि में बैठे हुए हैं। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा बीतेगा?
चंद्रमा दशम भाव में हैं। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आईटी और मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को कुछ संघर्ष करना पड़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 65%
धन निवेश में सफलता मिलेगी। किसी संत के आशीर्वाद से मन प्रसन्न रहेगा। नवम चंद्रमा का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। व्यवसाय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। बैंकिंग और कॉर्पोरेट क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।
उपाय: श्री आदित्यहृदय स्तोत्र पढ़ें, गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
व्यवसाय में कई दिनों से लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे। मैनेजमेंट और आईटी के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। चंद्रमा अष्टम भाव में होने से कफ संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय: गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 60%
नौकरी में उन्नति के योग हैं। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया क्षेत्र के लोग सफल रहेंगे। संतान के करियर में प्रगति से बहुत खुशी मिलेगी। चंद्रमा सप्तम गोचर से लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
आज पूरा दिन प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। किसी संत के आने से मन खुश रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नौकरी में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव हो सकता है। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: कम्बल और सात अन्न का दान करें, बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
धन आगमन के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स की पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरी करने वाले लोग अपने कार्य में उन्नति करेंगे। धन प्राप्ति के नए स्रोत खुलेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, तिल का दान करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 80%
आईटी, फिल्म और मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। धन आगमन होगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। नौकरी में थोड़ी परेशानी संभव है। लव लाइफ में मानसिक तनाव रह सकता है।
उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें, बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा तृतीय और गुरु नवम गोचर में हैं। धन आगमन के साथ-साथ नया प्रोजेक्ट बड़ा लाभ देगा। संतान की सफलता से बहुत प्रसन्न रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: गेहूं का दान करें, हनुमान चालीसा 7 बार पढ़ें, बड़े भाई का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 65%
चंद्रमा और गुरु दोनों शुभ स्थिति में हैं। बैंकिंग, आईटी और मीडिया क्षेत्र में शानदार उपलब्धि मिलेगी। शनि चतुर्थ गोचर से घर में खुशहाली आएगी। स्टूडेंट्स को थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। ऑफिस में विवादों से बचें।
उपाय: गरीबों में अन्न का दान करें।
शुभ रंग: सफेद
भाग्य प्रतिशत: 75%
चंद्रमा अपनी ही राशि में हैं। तृतीय शनि नौकरी में सफलता दिलाएंगे। स्टूडेंट्स को सुंदर अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में टारगेट पूरा होगा। बैंकिंग जॉब में बदलाव के अवसर बन सकते हैं। सेहत बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें, गरीबों में कम्बल दान करें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
चंद्रमा व्यय भाव में हैं। रियल एस्टेट और बैंकिंग व्यवसाय से जुड़े लोग सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञों को सुंदर अवसर मिलेंगे। आईटी क्षेत्र के लोग सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें, वस्त्र दान करें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 55%
चंद्रमा एकादश भाव में शुभ फल देंगे। शनि की गोचर स्थिति भी बहुत अच्छी है। सेहत की पुरानी परेशानी दूर हो सकती है। स्टूडेंट्स को करियर में बेहतर अवसर मिलेंगे। पंचम गुरु धार्मिक यात्रा करवा सकते हैं।
उपाय: श्री बजरंगबाण का पाठ करें, अन्न और कम्बल दान करें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 75%
सुबह स्नान के बाद साफ पीपल के 11 या 12 पत्ते लें (टूटे-फूटे नहीं होने चाहिए)। इन्हें गंगाजल से धोकर साफ कर लें। हर पत्ते पर चंदन से 'राम' नाम लिखें। हनुमान जी के सामने घी का दीपक जलाएं, इन पत्तों की माला बनाकर हनुमान जी को अर्पित करें और हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पूरा मन से पाठ करें। पाठ के बाद माला को प्रसाद समझकर घर ले आएं या मंदिर में ही छोड़ दें। यह उपाय हर प्रकार की बाधा, शत्रु-भय, रोग और करियर की रुकावट दूर करता है। मंगलवार को करने से इसका फल कई गुना बढ़ जाता है। इसके साथ ही आज राम जी कृपा भी बरसेगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।