अध्यात्म

Virat Kohli Birthday: 'चीकू' रचेंगे नया रिकॉर्ड या ले लेंगे संन्यास? जानें, क्या कहती है 'किंग कोहली' की कुंडली

Virat Kohli Birthday: 5 नवंबर को विराट कोहली अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जानिए उनका आने वाला समय कैसा रहेगा। क्या विराट कोहली World Cup 2023 में बनाएंगे नया रिकॉर्ड या ले लेंगे सन्यास।

Image

Virat Kohli Horoscope: जानें, क्या कहती है 'किंग कोहली' की कुंडली

Virat Kohli Birthday: आज यानि 5 नवंबर को विराट कोहली (Virat Kohli) 35 साल के हो गए हैं। आज के युग में विराट कोहली विश्व क्रिकेट (Virat Kohli World Cup 2023) जगत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। इतना ही नहीं कोहली कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। कोहली इस समय क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा हैं जहां उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। आइयें जानते हैं अंक ज्योतिषाचार्य सिद्धार्थ एस कुमार जी से कैसा रहेगा विराट कोहली का आने वाला समय...

अपने अच्छे समय में चल रहे हैं विराट कोहली

अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर उसके नाम और जन्म तारीख का प्रभाव पड़ता हैं। इस वर्ल्ड कप और निकट भविष्य में विराट कोहली पर अंक 5 (स्वामी - बुध देव), अंक 5 (स्वामी शुक्र देव) और अंक 9 (स्वामी मंगल देव) का प्रभाव रहेगा। इन अंको की आपसी सम्बन्ध से उनका वर्ल्ड कप में बचा हुआ समय और और आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है।

कैसा रहेगा वर्ल्ड कप में उनका आने वाला सफर

अंको और ग्रह देवताओं अनुसार विराट कोहली इस समय काफी अच्छे समय में चल रहे हैं और ये समय उनके लिए काफी अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। इस वर्ल्ड कप के दौरान विराट नित नए-नए कीर्तिमान रचेंगे। विराट कोहली मैदान पर अपनी खेल भावना और अन्य योगदान के लिए भी याद किये जाएंगे।

कैसा रहेगा उनका आगे का क्रिकेट का सफर

विराट कोहली के ग्रह-नक्षत्र उनके अचानक से संन्यास लेने के भी संकेत दे रहे हैं। वे आने वाले समय में संन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा आने वाले समय में विराट कोहली को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। क्योंकि निकट भविष्य में वे चोट या स्वास्थ्य सम्बंधित चीज़ो को लेकर परेशान रह सकते हैं।

मिल सकता है बड़ा पुरस्कार

अंकज्योतिष अनुसार आने वाला समय विराट कोहली को सरकार की तरफ से कोई बड़ा पुरस्कार भी दिला सकता हैं।

यहां शुरू कर सकते हैं अपनी नई पारी

खेल के बाहर विराट कोहली बिज़नेस की दुनिया में भी अच्छी पारी खेलते नज़र आएंगे और वहां भी हो अपनी खेल वाली सफलता को दोहराएंगे। विराट कोहली अपनी जीवन शैली से, धार्मिक यात्रा से भी लोगो में अलग पहचान बनाएंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article