Shukra Shani Yog 2026 : ज्योतिष के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को शुक्र और शनि एक महत्वपूर्ण कोणीय स्थिति में आ चुके हैं। इन दोनों ग्रहों के बीच लगभग 51 डिग्री 43 मिनट का अंतर बन गया है, इससे सेपटाइल यानी 'सप्तांक योग' के रूप में देखा जाता है। यह कोई साधारण स्थिति नहीं मानी जाती, क्योंकि इसमें दो विपरीत स्वभाव वाले ग्रह शुक्र (सुख, प्रेम, धन) और शनि (कर्म, अनुशासन, धैर्य) एक संतुलित प्रभाव देते हैं।
इस समय शनि मीन राशि में और शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं। खास बात यह है कि वृषभ राशि शुक्र की अपनी राशि होती है, इसलिए यहां शुक्र बेहद मजबूत स्थिति में माने जाते हैं। जब कोई ग्रह अपनी ही राशि में होता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। वहीं, शनि मीन राशि में रहकर जीवन में स्थिरता, धैर्य और कर्म के आधार पर फल देने का काम कर रहे हैं। जब मजबूत शुक्र और स्थिर शनि इस तरह के कोण पर आते हैं, तो यह योग भौतिक सुख और स्थायी सफलता का संतुलन बनाता है।
यानी यह समय उन लोगों के लिए खास है, जो मेहनत के साथ-साथ समझदारी से फैसले लेते हैं। अब जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि
शुक्र आपकी ही राशि में होकर आपको जबरदस्त फायदा दे रहे हैं। इस समय आपका आकर्षण, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जो लोग लंबे समय से किसी काम में लगे थे, उन्हें अब उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। यह समय आपके लिए सबसे ज्यादा लाभ देने वाला साबित हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह योग आर्थिक और मानसिक रूप से राहत देने वाला रहेगा। शुक्र आपके लिए खर्च के भाव में होते हुए भी सुख देगा, वहीं शनि करियर में स्थिरता लाएगा। अचानक से कोई बड़ा फायदा या छुपा हुआ लाभ मिल सकता है। जो लोग विदेश या नई जगह से जुड़े काम करते हैं, उनके लिए समय खास रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय इच्छाओं की पूर्ति का संकेत दे रहा है। शुक्र लाभ के भाव में आकर आपकी आय बढ़ा सकता है, वहीं शनि भाग्य को धीरे-धीरे मजबूत करेगा। दोस्तों और संपर्कों से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा अवसर आपके हाथ लग सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह योग भाग्य और सुख दोनों में वृद्धि करेगा। शुक्र पंचम भाव में आकर प्रेम, संतान और क्रिएटिविटी में सफलता देगा, वहीं शनि आपके प्रयासों को मजबूत कर रहा है। यह समय आपके लिए मानसिक संतोष और उपलब्धि दोनों लेकर आ सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय आर्थिक स्थिरता और पारिवारिक सुख देने वाला रहेगा। शुक्र चौथे भाव में आकर घर-परिवार, वाहन और संपत्ति से जुड़ी खुशियां देगा, वहीं शनि धन को स्थिर करेगा। इस दौरान आपको निवेश या संपत्ति से लाभ मिल सकता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
