अध्यात्म

Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024: इन शुभ संयोग में रखा जाएगा वट सावित्री का व्रत, पूजा का मिलेगा दौगुना फल

Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024: वट सावित्री का व्रत इस साल 6 जून 2024, गुरुवार के दिन रखा जाएगा। इस दो शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा पूजा का शुभ मुहूर्त।

Image

Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024

Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024: वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 6 जून को रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा की जाती है। कुंवारी कन्या भी वट सावित्री का व्रत रखती हैं। इस व्रत को रखने से कुंवारी कन्या के जल्द विवाह के योग बनते हैं। यदि नवविवाहित महिलाएं इस दिन का व्रत रखती हैं तो उनको संतान की प्राप्ति होती है। इस साल वट सावित्री व्रत वाले दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आइए जानें इस दिन किन योग का निर्माण होगा।

वट सावित्री के दिन बन रहा है शुभ योग (Vat Savitri Vrat Shubh yog 2024)

धृति योग

इस साल ज्येष्ठ अमावस्या पर धृति योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन रात को 10 बजकर 9 मिनट पर धृति योग बनेगा। ये योग ज्योतिष के अनुसार बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस योग में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

शिववास योग

इस साल वट सावित्री शिववास योग निर्माण होगा। इस दिन संध्याकाल 06 बजकर 07 मिनट तक ये योग रहने वाला है। इस समय में शिव पार्वती की पूजा करने से से सुख, समृद्धि और सौभाग्य मिलता है।

Vat Savitri Vrat Shubh Muhurat (वट सावित्री शुभ मुहूर्त 2024)

वट सावित्री के दिन सुबह 8.24 बजे से 10.06 बजे तक पूजन का मुहूर्त रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11.21 बजे से दोपहर 12.16 बजे तक रहने वाला है। सुबह 10 बजे 3 बजे तक अमृत मुर्हूत रहेगा।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article