अध्यात्म

Chaturgrahi Yog 2024: वृष राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन राशि वालों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला

Chaturgrahi Yog 2024: 31 मई को वृषभ राशि में बुध के गोचर से चतुर्ग्रही योग बनेगा। ये योग कुछ राशि के जातको के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। आइए जानें चतुर्ग्रही योग से किन राशि के जातक को फायदा होगा।

Image

Chaturgrahi Yog 2024

Chaturgrahi Yog 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चतुर्ग्रही योग का निर्माण जब होता है। जब किसी भी एक राशि में चार ग्रह एक साथ मिलते हैं। वृषभ राशि में वर्तमान समय में गुरु, शुक्र और सूर्य विराजमान हैं। 31 मई को बुध के गोचर से इस राशि में चार ग्रह एक साथ आ जाएंगे। इन चारों ग्रहों के वृषभ राशि में मिलन से चतुर्ग्रही योग बनेगा। इस योग का असर सारी राशियों पर अलग- अलग प्रकार का होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि के जातक की किस्मत खुल सकती है। इन राशि वालों को धन का भरपूर लाभ हो सकता है। आइए जानें किन राशि के जातक को चतुर्ग्रही योग से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

इन राशि के जातक को मिलेगा लाभ

मेष राशि

चतुर्ग्रही योग से मेष राशि के जातक को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। इस समय में आपकी कोई बड़ी बिजनेस डील पक्की हो सकती है। इसके साथ छात्रों के लिए भी ये योग लाभकारी होगा। लंबे समय से रूका हुआ कोई काम आपका पूरा हो सकता है। इसके साथ आपके आय में भी वृद्धि होगी। सेहत का ख्याल रखना होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि में सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र युति इस राशि वालों को अच्छा परिणाम दिलाएगी। इस समय में आपका सारा काम पूरा होगा। यदि विवाह के बात लंबे समय से अटकी है तो वो भी पूरी होगा। इसी के साथ इस दौरान आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास आएगी। निवेश के लिए ये समय आपके लिए सबसे अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ साबित होगा। इस दौरान आपको करियर में तरक्की मिलेगी और नौकरी में भी सैलरी बढ़ सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं। उनको नौकरी मिलेगी। इसकी के साथ आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रुका हुआ धन जल्द ही मिल सकता है।

मकर राशि

चर्तुग्रही योग मकर राशि के लोगों के लिए लाभकारी होने वाला है। इस समय में आपको हर काम के परिणाम शुभ ही मिलेंगे। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी आपको मुनाफा होगा। इस दौरान आप किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article