अध्यात्म

Vastu Tips: घर के खिड़की-दरवाजों के आवाज से जानें वास्तु दोष, जानें खिड़की-दरवाजों के वास्तु नियम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 11:55 PM IST

Home Vastu Tips: सभी घरों में खिड़की और दरवाजे जरूर बनाए जाते हैं। वास्तु में भी खिड़की-दरवाजों के महत्व के बारे में बताया गया है। यदि घर के खिड़की दरवाजे वास्तु के अनुसार हों तो इससे घर पर सकारात्मकता का वास होता है। लेकिन खिड़की-दरवाजे वास्तु नियम के विपरीत होने से यह दुख और दुर्भाग्य का कारण बनती हैं।

Image

vastu tips home

KEY HIGHLIGHTS
  • खिड़की और दरवाजे की आवाज बनती है वास्तु दोष का कारण
  • वास्तु के अनुसार खिड़की-दरवाजे होने से घर पर बनी रहती है सकारात्मकता
  • दुख और दुर्भाग्य का कारण बनते हैं वास्तु के विपरीत बने खिड़की-दरवाजे

Vastu Tips for Home Window Door: घर की खिड़की और दरवाजों का हमारे दैनिक जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार खिड़की और दरवाजे से न सिर्फ घर पर हवा और प्रकाश आती है बल्कि इससे हमारा भाग्य भी जुड़ा होता है। इसलिए घर के खिड़की दरवाजों को वास्तु में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में खिड़की-दरवाजे को लेकर कई नियम बताए गए हैं। इसके अनुसार घर की खिड़की और दरवाजों की आवाज वास्तु दोष को दर्शाती है। जोकि दुख और दुर्भाग्य का कारण बनता है। आज हम आपको बताएंगे घर में मौजूद खिड़की और दरवाजों से आने वाली आवाजों और इससे जुड़े वास्तु दोषों के बारे में।

खिड़की और दरवाजे को लेकर इन वास्तु नियमों का करें पालन

• दरवाजा बनवाते समय इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए कि मुख्य द्वार का दरवाजा हमेशा घर के अंदर की ओर ही खुले।

• घर के दरवाजों और खिड़कियों के आस-पास कांटे वाले पौधे नहीं रखने चाहिए।

• दरवाजे कहीं से भी टूटे ना हो इस बात का विशेष ख्याल रखना चाहिए। टूटे हुए दरवाजे और खिड़कियं वास्तु दोष का कारण बनती हैं।

• वास्तु के अनुसार घर में खिड़कियों की संख्या सम में होनी चाहिए। जैसे दो, चार, आठ आदि।

• घर में खिड़कियां बनवाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे घरों की खिड़कियां हमेशा पूर्व, पश्चिम और उत्तर दिशा में हो। हालांकि पूर्व दिशा की ओर खिड़की को बेहद शुभ माना गया है।

• वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में खिड़कियों की संख्या अधिक होनी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

• वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के दरवाजों के चौखट लकड़ी की बनी होनी चाहिए। लकड़ी के चौखट बनवाते समय उसमें चांदी का इस्तेमाल जरूर करें। इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

• वास्तु शास्त्र में पूर्व दिशा को बेहद ही शुभ माना गया है। इसलिए घर में खिड़कियां और दरवाजे इस प्रकार होनी चाहिए जिससे सूर्य का प्रकाश घर में प्रवेश कर सके। इससे घर के सदस्य रोग मुक्त रहते हैं।

दरवाजे-खिड़की की ऐसी आवाज होती है अशुभ

अक्सर दरवाजा खोलते या बंद करते समय आवाज आती है, जिसे हम इग्नोर कर देते हैं। हालांकि इन आवाजों से हमें सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि खिड़की और दरवाजे से आने वाली इन आवाजों को वास्तु के अनुसार अशुभ फल देने वाला बताया गया है। इसलिए खिड़कियों और दरवाजों से निकलने वाली आवाजों को जल्द से जल्द ठीक करवाएं। साथ ही समय-समय पर खिड़की दरवाजों में तेल डालें और मरम्मत कराएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article