अध्यात्म

Vastu Tips For Tulsi: सोई किस्मत को चाहते हैं जगाना, तो इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा

Vastu Tips For Tulsi: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से अधिक सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। तुलसी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। किस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा। तुलसी लगाने की सही दिशा। किस दिशा में तुलसी लगाने से होगा लाभ।

Image

Tulsi plant Vastu Tips

Vastu Tips For Tulsi: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी रहने से घर में कारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ सुख-समृद्धि आती है। पौराणिक कथा के अनुसार, तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और माता लक्ष्मी उसमे निवास करती हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार भी तुलसी के पौधे को विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है, वहां कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। घर में सौभाग्य आता है लेकिन अगर आप तुलसी से जुड़े कुछ वास्तु नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस दिशा में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होती है।

इस दिशा में लगाएं तुलसी

आज के समयमें अपार्टमेंट लाइफ का कल्चर तेजी से चल रहा है और ऐसे में बगीचे में तुलसी लगाने की जगह नहीं बचती। ऐसे में अगर आपके घर में तुलसी के पौधे हैं तो सुनिश्चित करें कि उन्हें नियमित धूप, ताजी हवा और पानी मिले नहीं तो तुलसी मुरझा सकती है। तुलसी का पौधा पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, आप उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा (उत्तर-पूर्व ईशान कोण) में से किसी एक का चयन इसे लगाने के लिए कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में तुलसी लगाने से घर में लक्ष्मी आती है।

गलती से भी इस दिशा में ना लगाएं तुलसी

वास्तु नियमों के अनुसार भूलकर भी तुलसी के पौधे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा को पितरों का निवास स्थान माना जाता है और इस दिशा में लगा हुआ तुलसी का पौधा सूख जाता है और मां लक्ष्मी उसके घर से असंतुष्ट हो जाती हैं। ऐसे में आपके घर में दरिद्रता फैल जाती है और परिवार के सदस्यों के रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है। इस दिशा का प्रयोग पितरों की पूजा के लिए किया जाता है इसलिए आप यहां गलती से भी तुलसी का पौधा ना लगाएं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article