अध्यात्म

Vastu Tips: घर पर लगा रहे हैं झूला तो जान लीजिए ये वास्तु नियम, खुशियां आएंगी आपके द्वार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 04:16 PM IST

Vastu Shastra: घर पर झूला लगाने का प्रचनल काफी पुराना है। बड़े-बुजुर्ग से लेकर बच्चों के लिए घर पर झूला लगाए जाते हैं। वहीं आजकल लोग बालकनी में भी झूले लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से लगाया गया झूला बड़ी समस्या का कारण बन सकता है।

Image

क्या आपके घर भी लगा है झूला, जान लें ये जरूरी नियम

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण दिशा कभी नहीं लगाना चाहिए झूला
  • झूला झूलते समय व्यक्ति का मुख पूर्व की तरफ होना चाहिए
  • लकड़ी के झूले को वास्तु में माना गया है सबसे बेहतर

Vastu Tips For Swing At Home: घर पर रखी छोटी से बड़ी प्रत्येक वस्तु का शुभ और अशुभ प्रभाव घर पर रहने वाले लोगों पर अनुकूल या प्रतिकूल रूप से पड़ता है। इसलिए घर पर रखी सभी चीजें वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार होनी चाहिए, जिससे कि घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न पड़े। वास्तु शास्त्र में दिशा, स्थान, रंग, आकार जैसी कई चीजों के महत्व के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करने से घर पर खुशियां बनी रहती है। बात करें झूला की तो यदि आपके घर पर झूला है या आप झूला लगाने पर विचार कर रहे हैं तो झूले से इन नियमों को जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र में घर पर झूला लगाने से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया गया है।

लकड़ी का बना हुआ झूला लगाना है बेहतर

घर पर लोग कई तरह के झूले लगाते हैं। मसलन लोहे के झूले, प्लास्टिक के झूले और दूसरे धातुओं के बने झूले भी प्रयोग में लाए जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में अगर आप खुद के लिए झूला लगा रहे हैं तो वह किसी धातु के बजाय लकड़ी की बनी हुई हो तो ज्यादा बेहतर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लकड़ी के झूले लगाने से धन टिकता है और घर में मौजूद लोगों के साथ तालमेल बना रहता है।

लकड़ी के झूले से घर में आती है बरकत

लकड़ी के बने हुए झूले घर में लगाने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही घरों में मौजूद बच्चों के मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनकी तरक्की की राह आसान होती है।

किस दिशा में होना चाहिए झूला

घर में झूला लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झूला लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि झूला झूलते समय हमेशा पूर्व और पश्चिम दिशा में दोलन करे। झूले का मुख्य इस प्रकार होना चाहिए कि झूले पर बैठे हुए व्यक्ति का मुख हमेशा पूर्व दिशा की ओर हो।

बालकनी के लिए गोल झूला है सही

आजकल बालकनी में झूला लागने का प्रचनल तेजी से बढ़ा है। इससे लोगों का झूला झूलने का शौक भी पूऱा हो जाता है बालकनी की भी शोभा बढ़ जाती है। अगर आप घर बालकनी में झूला लगाने की सोच रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार लकड़ी से बने गोल या फिर अर्ध गोलाकार झूला लगाना बेहतर साबित हो सकता है।

भूलकर भी इस दिशा की ओर ना लगाएं झूला

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झूला का मुंह हमेशा पूर्व दिशा अथवा उत्तर दिशा की ओर ही होना चाहिए। घर में लगाए जा रहे झूले का मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जुड़ा लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होना शुरू हो जाता है जो घर में आ रही तरक्की को बाधित करता है और परिवारजनों पर भारी संकट आने का संकेत देता है।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article