Vastu Tips For Kitchen: वास्तु शास्त्र की व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। खासतौर पर व्यक्ति को वास्तु का ख्याल तब रखना चाहिए जब वह अपना घर बना रहा हो। क्योंकि, अगर घर का वास्तु ठीक नहीं होगा तो घर में अशांति और आर्थिक तंगी रहती है। साथ ही आपकी रसोई का वास्तु भी ठीक होना चाहिए। कहा जाता है कि घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई ही होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में महिलाओं को काम करते समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। वरना पति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं, किचन से जुड़े वास्तु शास्त्र के 5 अहम नियम।
दक्षिण दिशा की ओर मुंह न करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से खाना बनाने वाले और खाने वाले दोनों के जीवन में गरीबी आ सकती है। इसके अलावा इस दिशा में खड़े होकर खाना बनाने से हमेशा सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
vastu tips for home
इन दिशाओं में न पकाएं खाना
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पश्चिम और दक्षिण दिशा के अलावा उत्तर दिशा में भी खाना पकाने से नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं और कभी-कभी दरिद्रता की स्थिति भी आ सकती है।
vastu tips for kitchen
यह दिशा खाना पकाने के लिए शुभ होती है
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर है तो यह सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व की दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सूर्य की रोशनी सबसे पहले और सबसे तेजी से फैलती है। ऐसे में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा भी इसी दिशा में रहती है।
vastu tips in hindi
ये गलती भूलकर भी न करें
चूल्हा और गैस चूल्हा परिवार के धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए इन्हें हमेशा साफ रखना चाहिए। वरना आपकी समृद्धि पर बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि आपके परिवार के स्वास्थ्य पर भी।
vastu tips for house
खाने बनाते समय रखें अच्छा भाव
ऐसा कहा जाता है कि जैसा अन्न खाया जाता है वैसा ही मन बनता है। लेकिन साथ ही एक बात और भी कही जाती है। वह यह कि खाना पकाते समय जो भाव खाना बनाने वाले के मन में होते हैं, वही भाव खाने वाले के मन में भी आते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रसोइये के लिए दिशा का ध्यान रखकर खाना बनाना जरूरी है।
vastu tips for happy home
