अध्यात्म

परेशानियों से आपका घर भर देगा कूड़ादान, भूलकर भी न रखें यहां

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को सही जगह पर नहीं रखना, आपकी लाइफ में दुख ला सकता है। दरअसल ऐसा करने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। वास्तुदोष के चलते जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार कूड़ेदान को रखने की सही जगह क्या है और कहां नहीं रखना चाहिए।

Image

घर में यहां न रखें कूड़ादान

Vastu Tips: घर में रखा कूड़ादान भले ही आपको एक छोटी सी चीज लगती हो, लेकिन इसको गलत जगह और स्थिति में रखना आपकी लाइफ पर नेगेटिव इंपैक्ट डाल सकता है। इससे आपको पारिवारिक जीवन में भी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। वास्त के अनुसार, एक छोटा सा कूड़दान गलत जगह पर रखा हो तो घर का सारा सुख-चैन छीन सकता है। वास्तु शास्त्र में कचरा पात्र को राहु-केतु का प्रतीक माना गया है। इस कारण इसका स्थान बहुत सोच-समझकर तय करना चाहिए, वरना पैसा नहीं रुकता है और बीमारी बढ़ती है, लड़ाई-झगड़े होते हैं और घर में नेगेटिव एनर्जी भर जाती है।

डस्टबिन रखने की सबसे शुभ दिशाएं और जगहें

वास्तु के अनुसार उत्तर-पश्चिम कोण यानी वायव्य दिशा कचरे के लिए सबसे उत्तम मानी गई है। इस दिशा में डस्टबिन रखने से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा अपने आप बाहर निकलती रहती है और धन-वैभव बढ़ता रहता है।

किचन में भी उत्तर-पश्चिम कोने में या सिंक के ठीक बगल में डस्टबिन रखने से खाना बनाते समय निकला कचरा तुरंत बाहर चला जाता है और किचन हमेशा साफ-सुथरा और पॉजिटिव रहता है।

बाथरूम में भी उत्तर-पश्चिम कोना ही सबसे अच्छा है। अगर घर में स्टोर रूम है तो वहां भी उत्तर-पश्चिम दिशा में डस्टबिन रखना बहुत शुभ फल देता है। बाहर मुख्य गेट के पास बायीं तरफ यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में बड़ा डस्टबिन रखने से भी घर की नेगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है।

इन जगहों पर न रखें डस्टबिन

ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में डस्टबिन रखना सबसे बड़ा वास्तु दोष है। यहां कचरा रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं, घर में धन की कमी होने लगती है, संतान को पढ़ाई में रुकावट और सेहत की परेशानी आती है।

किचन के ठीक बीच में या गैस स्टोव के पास डस्टबिन रखने से खाने में नेगेटिव एनर्जी चली जाती है और परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं। पूजा घर या मंदिर के पास डस्टबिन रखना बहुत अशुभ है, इससे पूजा का सारा फल नष्ट हो जाता है और घर में कलह-क्लेश बढ़ता है।

बेडरूम में डस्टबिन रखने से रात में नींद खराब होती है, पति-पत्नी में अनबन बढ़ती है और स्वास्थ्य हमेशा खराब रहता है। घर के ठीक बीच यानी ब्रह्मस्थान में डस्टबिन रखना तो घर को पूरी तरह बर्बाद करने के बराबर है, यहां कचरा रखने से घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा रहती है। दक्षिण-पश्चिम कोण यानी नैऋत्य कोण में डस्टबिन रखने से घर का मुखिया बीमार रहता है और पैसा रुकता नहीं है।

फॉलो करें ये नियम

हर रात सोने से पहले डस्टबिन को पूरी तरह खाली करके साफ कर लें और सुबह ही दोबारा भरें, भरा हुआ डस्टबिन घर में रखने से राहु का प्रभाव बढ़ता है। डस्टबिन हमेशा ढका हुआ रखें, खुला डस्टबिन पूरे घर में नेगेटिव एनर्जी फैलाता है। हर शुक्रवार को डस्टबिन को नमक वाले पानी से अच्छे से धोएं।

किचन का डस्टबिन हरा या नीला रंग का हो तो सबसे अच्छा रहता है। बेडरूम में बिल्कुल डस्टबिन न रखें, अगर मजबूरी है तो रात को बाहर निकाल दें। हर अमावस्या को ही डस्टबिन बदलना चाहिए। इन छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति बढ़ती है, धन की बरकत होती है और बीमारी-क्लेश दूर रहते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article