अध्यात्म

Varuthini Ekadashi 2023 Puja Vidhi: इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें पूजा विधि और व्रत का तरीका

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 15, 2023, 02:40 PM IST

Varuthini Ekadashi 2023 Puja and Vrat Vidh: हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी व्रत करना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 16 अप्रैल को है।

Image

Varuthini Ekadashi 2023 Puja Vidhi (Credit- Istock)

Varuthini Ekadashi 2023 Puja and Vrat Vidh: हिंदू धर्म में हर महीने में एकादशी होती है। एकादशी को करना बेहद शुभ और लाभदायक माना जाता है। इस व्रत में भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। शास्त्रों के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस बार यह 16 अप्रैल को है। (Varuthini Ekadashi 2023 Date) एकादशी स्वयं विष्णुप्रिया है इसलिए इस दिन व्रत, जप-तप, दान-पुण्य करने से प्राणी श्री हरि का सानिध्य प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक करने से मोक्ष, सौभाग्य, जीवन में किए गए पापों से भी मुक्ति और बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती हैं।

हिंदू धर्म के अनुसार भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए एकादशी व्रत करना बेहद शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा इस आराधना करने से व्यक्ति को सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती हैं। वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खरबूजे का भोग लगाया जाता है। यहां जानें वरुथिनी एकादशी की पूजा एवं व्रत विधि ।

Varuthini Ekadashi 2023 Puja Vidhi

इस एकादशी की पूजा करते समय रोली, मोली, पीले चन्दन, अक्षत, पीले पुष्प, ऋतुफल, मिष्ठान आदि अर्पित कर धूप-दीप से श्री हरि की आरती उतारकर दीप दान करना चाहिए। इस दिन चतुर्भुज स्वरूप पीताम्बरधारी भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें और साथ ही यथाशक्ति श्री विष्णु के मंत्र 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' का जाप करते रहना चाहिए। परनिंदा, छल-कपट, लालच, द्धेष की भावनाओं से दूर रहकर,श्री नारायण को ध्यान कर भजन करना चाहिए एवं इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने के बाद स्वयं भोजन करें।

वरुथिनी एकादशी का शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi Shubh Muhurat)

वरुथिनी एकादशी रविवार, अप्रैल 16, 2023 को

एकादशी तिथि प्रारम्भ - अप्रैल 15, 2023 को रात 08 बजकर 45 मिनट से शुरू

एकादशी तिथि समाप्त - अप्रैल 16, 2023 को शाम 06 बजकर 14 मिनट पर खत्म

पारण (व्रत तोड़ने का) समय- अप्रैल 17, 2023 को सुबह 05 बजकर 54 मिनट से सुबह 08 बजकर 28 मिनट तक

Varuthini Ekadashi 2023 Vrat Vidhi

वरुथिनी एकादशी के दिन जो व्यक्ति विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा आराधना करता है, भगवान विष्णु दसों दिशाओं से उस व्यक्ति की रक्षा करते है। इस दिन व्रती रात में भगवान मधुसूदन की पूजा आराधना करते है। वरुथिनी एकादशी को करने से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।शास्त्रों के अनुसार वरुथिनी एकादशी करने वाले व्यक्ति को शहद, तेल और उड़द की दाल जैसे चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article