अध्यात्म

Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी कब है, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व

Utpanna Ekadashi 2023 Date And Time: उत्पन्ना एकादशी के दिन एकादशी माता का जन्म हुआ था। इसलिए इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए दिसंबर में कब है उत्पन्ना एकादशी।

Image

Utpanna Ekadashi 2023 Date And Time

Utpanna Ekadashi 2023 Date And Time: साल भर में अलग-अलग एकादशी मनाई जाती है। जिनमें से एक होती है उत्पन्ना एकादशी। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार इस एकादशी पर एकादशी माता का जन्म हुआ था। इसलिए ही इसे उत्पन्ना एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस साल ये एकादशी 8 दिसंबर को पड़ रही है। जानिए उत्पन्ना एकादशी का शुभ मुहूर्त और महत्व।

Utpanna Ekadashi 2023 Date And Time (उत्पन्ना एकादशी कब है 2023)

  • उत्पन्ना एकादशी 8 दिसंबर 2023, शुक्रवार को है।
  • एकादशी व्रत का पारण 9 दिसंबर की दोपहर 12:58 से 03:06 तक किया जा सकेगा।
  • पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय दोपहर 12:41 का है।
  • एकादशी तिथि का प्रारम्भ 08 दिसम्बर 2023 की सुबह 05:06 पर होगा।
  • एकादशी तिथि की समाप्ति 9 दिसम्बर 2023 की सुबह 06:31 पर होगी।

Utpanna Ekadashi Puja Vidhi (उत्पन्ना एकादशी पूजन विधि)

  • सुबह उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहन कर भगवान श्री विष्णु का ध्यान करें।
  • इसके बाद भगवान गणेश और भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति रखें।
  • फिर विधि विधान पूजा करें।
  • इसके बाद भगवान विष्णु को धूप, दीप, नैवेद्य इत्यादि दिखाएं।
  • शाम में उत्पन्ना एकादशी की व्रत कथा अवश्य सुनें।
  • पूजा के बाद आरती कर प्रसाद सभी लोगों में बांट दें।

Utpanna Ekadashi Mahatva (उत्पन्ना एकादशी महत्व)

हिंदू धर्म में उत्पन्ना एकादशी का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है इस व्रत को करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही इंसान के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। कहा जाता है कि जो कोई भी इंसान एकादशी का व्रत करने के इच्छुक हैं उन्हें उत्पन्ना एकादशी से ही इस व्रत की शुरुआत करनी चाहिए।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article