अध्यात्म

Mahakal Temple Ujjain: महाकाल मंदिर मे भस्म आरती से हुई नववर्ष की शुरूआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 10:35 AM IST

Mahakal Temple Ujjain: भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत नजर आए लाखो श्रद्धालु, चारो और गूंज उठा जय श्री महाकाल

Image

भगवान महाकाल के दर्शन कर अभिभूत नजर आए लाखो श्रद्धालु, चारो और गूंज उठा जय श्री महाकाल

उज्जैन। नए वर्ष की शुरूआत हो चुकी है और इसे दुनियाभर के लोगो ने अपने अंदाज में सेलीब्रेट किया है। वही उज्जैन जिले मे आज महाकाल मंदिर में भक्तों का दिनभर तांता लगा रहा है। यहां लाखो की संख्या में देशभर से आए श्रद्धालुओ ने अपनी आस्था साथ लिए बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया और बाबा महाकाल से नए वर्ष मे सुख शान्ति की कामना भी की।

नववर्ष के पहले दिन मंदिर मे लाखो की संख्या मे भक्तो ने बाबा महाकाल के दर्शन कर सुख शांति की प्रार्थना की। यहां पहुंचने वाले भक्त बाबा महाकाल की भस्म आरती मे सुबह 4 बजे शामिल हुए। भूतभावन बाबा महाकाल को कालों का काल कहा जाता है, इसलिए वे काल के अधिष्ठाता है। ऐसे मे नए साल के आशीर्वाद लेने श्रद्धालुओ ने बाबा के दर्शन किए और पूजन अर्चन की। इस दौरान महाकाल मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी। दर्शनार्थियों को नंदी हॉल के पीछे लगे रैलिंग से ही भगवान के दर्शन हुए। भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को भस्मी रमाते देखकर लोग जयकारे लगाने लगे। बता दे कि भगवान महाकाल के दरबार मे नववर्ष की सुबह अद्भुत भस्म आरती से पहले भगवान महाकाल को गर्म जल से स्नान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, शहद, शक्कर और फलों के रस से भगवान का पंचामृत पूजन हुआ। भगवान महाकाल को पूजन के बाद सूखे मेवे और भांग से सजाया गया। राजाधिराज भगवान महाकाल ने नववर्ष की सुबह आक र्षक स्वरूप में दर्शन दिए।

▪️गर्भगृह मे किसी को नही मिला प्रवेश

नववर्ष के अवसर पर महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर में किसी भी दर्शनार्थी को गर्भगृह एवं नंदीहॉल में प्रवेश नहीं दिया। सभी दर्शनार्थियों को नंदी हॉल के पीछे लगे रैलिंग से ही भगवान महाकाल के दर्शन हुए।

▪️850 पुलिसकर्मी सुरक्षा मे रहे तैनात

नववर्ष पर बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचने वाले भक्तो की सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। इस संबंध में एसएसपी सत्येन्द्र शुक्ल के अनुसार 2 जनवरी की सुबह तक यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगाह रहेगी। इसके लिए कुल 850 पुलिसकर्मी व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं। 500 पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगाए गए हैं। इनके अलावा 350 पुलिसकर्मियों को मंदिर की सुरक्षा में लगाया गया है।

▪️70 क्विंटल लड्डू प्रसादी की व्यवस्था

मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर के तिवारी ने बताया कि भक्तो को प्रसाद के रूप में दिए जाने वाले बेसन के लड्डू का उत्पादन दोगुना करने के साथ ही लगभग 70 क्विंटल लड्डू प्रसादी की व्यवस्था मंदिर परिसर मे की गई है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को मंदिर में आसानी से प्रवेश और निकास मिले, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, मंदिर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भक्तों को परामर्श देने के लिए 6 सहायता केंद्र बनाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा टीम और एम्बुलेंस का प्रबंध किया गया है।

▪️गणेश मंडपम से हुए दर्शन

साल का पहला दिन रविवार को होने से मंदिर में भारी भीड़ रर्ही। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था सुगम बनाने के साथ पीने के पानी का इंतजाम भी किया गया है। आज सभी भक्तो को गणेश मंडपम से ही बाबा महाकाल के दर्शन करवाए गए।

▪️नए साल पर रिकॉर्ड तोड़ने को बेताब है श्रद्धालु

महाकालेश्वर मंदिर मे नववर्ष पर अभी तक दो से तीन लाख श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए आ चुकी है। इस वर्ष 5 लाख श्रद्धालुओं के दर्शन करने की उम्मीद जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महाकालेश्वर मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। महाकाल लोक निर्माण के बाद पहले ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ कई गुना बढ़ चुकी है। इस साल श्रद्धालुओं की भीड़ का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article