अध्यात्म

आज का भविष्यफल: मेष, मिथुन, तुला और सिंह वालों के लिए दिन भारी, न करें ये गलतियां, जानें बाकी राशियों का हाल

Today's Horoscope 20 July 2023 (Aaj Ka Rashifal): गुरुवार का दिन मेष, मिथुन, तुला और सिंह जातकों की करियर लाइफ के लिए परेशानी भरा रहेगा। कोई बड़ा नुकसान होने के संकेत मिल रहे हैं।

Image

Today's Prediction 20 July 2023 In Hindi

Today's Horoscope 20 July 2023: आज सावन अधिक मास की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। सूर्य देव कर्क राशि में हैं और चन्द्रमा 11 बजे तक कर्क राशि में इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। चंद्रमा का गोचर कई राशियों के लिए बेहद कष्टदायी नजर आ रहा है। खासतौर से मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को खास सावधानी बरतनी होगी नहीं तो नौकरी में बड़ा संकट आ सकता है। जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष

आज 10:55 am के बाद पंचम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें। किसी मन्दिर परिसर में बेल का पेड़ लगाएं।

वृष

आज का दिन 10:55am के बाद जॉब में नवीन प्रोजेक्ट सम्बंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। बुध व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

मिथुन

10:55 am के बाद चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में प्रगति होगी। दशम गुरु के कारण सफलता आसान है। व्यवसाय में परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क

शुक्र व गुरु जॉब में प्रोमोशन देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। असत्य से दूर रहें। पिता का आशीर्वाद लें। गेंहू का दान करें।

सिंह

आज 10:55 am के बाद चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या

चन्द्रमा आज 10:55 am के बाद इसी राशि से द्वादश है।आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

तुला

जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज वृष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक

आज 10:55 am के बाद चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर राजनीति में सफलता देगा। कन्या व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। किसी शिव मंदिर में बेल का पेड़ लगाएं।

धनु

पंचम गुरु अनुकूल हैं। 10:55 am के बाद उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

मकर

जॉब को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। मेष राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। छात्र सफल रहेंगे। शनि के द्रव्य तिल व काले वस्त्र इत्यादि का दान करें।

कुंभ

आज का दिन राजनीति में प्रोग्रेस का है। 10:35 am के बाद सप्तम चन्द्रमा व तृतीय गुरु व्यवसाय सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

मीन

राशि स्वामी गुरु का द्वितीय व 10:55 am के बाद खष्ठम चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें अन्न का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article