अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: इन मूलांक वाले लोगों को आज मिल सकती है कोई अच्छी खबर, देखें आपका अंकज्योतिष भविष्यफल क्या कहता है

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 20 नवंबर है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

Aaj Ka Ankfal

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 20 नवम्बर 2025 है। अंक 20 अत्यंत शुभ माना जाता है। यह धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग, रचनात्मकता और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक सफलता बहुत तेजी से प्रदान करता है। अंक 20 का स्वामी एकल अंक 02 है जिसका अधिपति चन्द्रमा है, इसलिए आज का दिवस मानसिक शांति, आध्यात्मिकता और संवेदनशीलता को बढ़ाने वाला है।

आज की तिथि 20-11-2025 का भाग्यांक 04 बनता है। अंक 04 का स्वामी राहु है, जो शनि का मित्र ग्रह माना जाता है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 और 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आज का अंकफल पढ़ें।

मूलांक 1 (महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोग)

आज नौकरी में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, जबकि व्यवसाय में प्रगति दिखाई देगी। नामांक 04 और 06 वाले उच्चाधिकारी नौकरी में आपको प्रोमोशन का अवसर दे सकते हैं।

स्वास्थ्य: आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करना शुभ रहेगा।

शुभ अंक: 02 और 09

मूलांक 2 (महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में काम की अधिकता के कारण मानसिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन नौकरी में प्रगति के संकेत हैं। नामांक 05 और 08 वाले अधिकारी नौकरी में लाभ दिला सकते हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य और ठीक रहेगा।

शुभ अंक: 01 और 09

मूलांक 3 (महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोग)

आज आपके अंक स्वामी गुरु और भाग्य स्वामी राहु नौकरी में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति के योग मजबूत हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में कुछ कष्ट रह सकता है। तिल का दान शुभ है।

शुभ अंक: 01 और 09

मूलांक 4 (महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोग)

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी है। राहु और शनि की मित्रता आपको नौकरी और व्यवसाय दोनों में सफलता देगी। टीचिंग, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आशातीत लाभ या प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। व्यवसाय में नामांक 04 और 06 के लोगों से शुभ लाभ प्राप्त होगा।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य और ठीक रहेगा।

शुभ अंक: 05 और 07

मूलांक 5 (महीने की 5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में नामांक 02 और 06 वाले लोगों के साथ कार्य करने से लाभ मिलेगा। नौकरी में उन्नति संभव है और रुके हुए कार्यों में प्रगति के संकेत दिखेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा और संतुलित रहेगा।

शुभ अंक: 04 और 08

मूलांक 6 (महीने की 6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष रह सकता है, लेकिन नौकरी में राहु (भाग्यांक 04) और शुक्र (आपके अंक स्वामी) का सहयोग मिलेगा, जिससे स्थिति सुधरेगी।

स्वास्थ्य: बीपी के मरीजों को सावधानी रखनी चाहिए।

शुभ अंक: 04 और 07

मूलांक 7 (महीने की 7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में आपकी प्रगति आपको प्रसन्न रखेगी। नौकरी में भी सफलता मिलने की संभावना है।

स्वास्थ्य: लीवर के रोगियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

शुभ अंक: 05 और 04

मूलांक 8 (महीने की 8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोग)

आज नौकरी में सफलता के मजबूत योग हैं। शनि और राहु का संबंध आपके लिए शुभ है। शनि, शुक्र और बुध की अनुकूलता व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकती है।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन सांस से जुड़े रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए।

शुभ अंक: 04 और 05

मूलांक 9 (महीने की 9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोग)

आज व्यवसाय में मंगल और सूर्य का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे कार्यों में तेजी आएगी। नौकरी में नामांक 04 और 06 वाले उच्चाधिकारी आपसे संतुष्ट रहेंगे।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर तनाव रह सकता है। तिल और चावल का दान करना शुभ होगा।

शुभ अंक: 01 और 03

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

End of Article