अध्यात्म

Aaj Ka Ankfal: महीने की इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों का आज हो सकता है प्रमोशन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा 19 नवंबर का दिन

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 19 नवंबर है, अंक ज्योतिष अनुसार यहां देखें आपके जन्मांक के हिसाब से आपका आज का दिन कैसा रहेगा। आज का कार्य सफल होंगे और क्या नहीं, शुभ अंक, दान से जुड़े सारे अनुष्ठान।

Image

अंक ज्योतिष 19 नवंबर 2025 (pic credit: canva)

आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 19 नवम्बर 2025 है। 19 का संयुक्त अंक धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। आज 19-11-2025 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु, मंगल व चन्द्रमा का मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

19 नवम्बर 2025 का अंकफल-

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 09

जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 09 की हेल्प से प्रगति है। सूर्य, मित्र ग्रह गुरु- चन्द्रमा व मङ्गल आपको जाँब में सफलता दे सकता है।

स्वास्थ्य- कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर इत्यादि का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 01

जाँब व व्यवसाय- गुरु व सूर्य मित्र हैं। जाँब व व्यवसाय में प्रोग्रेस रह सकती है। नामांक 03व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 09

जाँब व व्यवसाय- अंक व भाग्य स्वामी गुरु व मित्र ग्रह चंद्रमा मङ्गलमय फल देने के विचार में हैं। जाँब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। इस अंक का स्वामी गुरु व शुक्र के सपोर्ट से व्यवसाय में नवीन कार्य संभावित है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 06 व 08

जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 03 बैंकिंग, मैनेजमेंट व आईटी फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 06

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 व 08 के व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द व गुड़ का दान करें।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 04 व 08

जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यअंक03 जो कि अंक 01 का मित्र अंक है। आज व्यवसाय में गुरु का भी सपोर्ट है। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- हृदय रोग के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 04 व 08

जाँब व व्यवसाय- अंकस्वामी केतु शुक्र व शनि का मित्र है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जाँब में प्रगति है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 04 व 05

जाँब व व्यवसाय- शनि व शुक्र सहित उसके मित्र ग्रह बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। तिल का दान करें

जन्मांक 09

शुभ अंक- 02 व 04

जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02 व 06 का सपोर्ट रहेगा। जाँब में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा भी संभावित है।

स्वास्थ्य- हेल्थ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article