अध्यात्म

Samudrika Shastra: चेहरे और शरीर के ये तिल सुख-समृद्धि के निशानी, जान गए तो पढ़ लेंगे व्‍यक्ति का स्‍वभाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 10:38 PM IST

Samudrika Shastra In Hindi: चेहरे और शरीर पर मौजूद तिलों के बारे में सामुद्रिक शास्त्र में विस्‍तार से बताया गया है। इसके आधार पर किसी भी व्‍यक्ति के स्वभाव और उसके भाग्‍य तक का पता लगाया जा सकता है। मान्‍यता है कि इनमें से कुछ तिल जहां सुख-समृद्धि के प्रतीक होते हैं, वहीं कुछ तिल दुख-दरिद्रता के निशानी होते हैं।

Image

चेहरे के तिल बताते हैं व्यक्ति का स्वभाव, जानें कैसे पता करें राज

KEY HIGHLIGHTS
  • तिल बताते हैं व्‍यक्ति का स्‍वभाव और उसका भाग्‍य
  • चेहरे के कई तिल माने जाते हैं व्‍यक्ति के लिए बहुत शुभ
  • कुछ तिल व्‍यक्ति के जीवन में लाते हैं दुख और दरिद्रता

Samudrika Shastra In Hindi: हिन्‍दू धर्म और सामुद्रिक शास्त्र में इंसानों के शरीर की बनावट पर शरीर पर मौजूद तिल के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। इसके आधार पर व्‍यक्ति के स्वभाव से लेकर भाग्‍य तक का पता लगाया जा सकता है। चेहरे और शरीर के ऊपरी हिस्से में पाए जाने वाले तिलों को ज्‍यादा महत्‍व दिया गया है। मान्‍यता है कि इनमें से कुछ तिल जहां सुख-समृद्धि के प्रतिक होते हैं, वहीं कुछ तिल दुख-दरिद्रता के निशानी होते हैं। इनमें से कई तिल प्रेम संबंधों को भी दर्शातें हैं। आइए जानते हैं कि शरीर पर मौजूद तिल किस तरह का रहस्‍य बताते हैं।

चेहरे और हाथ के तिल

जिन व्यक्तियों के भौंह के बीच तिल होता है, वे दूसरों के प्रति दयालु होते हैं। वहीं, जिनके सिर के दायीं तरफ तिल होता है, वे लोग बहुत बुद्धिमान और मिलनसार होते हैं। ऐसे लोगों को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। जिन लोगों के माथे और गाल पर दाई तरह तिल होता है वो लोग प्रखर बुद्धि वाले तथा समझदार होते हैं, ये कभी किसी कार्य में हार नहीं मानते। ऐसे लोग हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रयास करते रहते हैं। ऐसे लोग आर्थिक तौर पर भी काफी मजबूत होता है। ठोड़ी पर तिल व्‍यक्ति के स्वार्थी स्वभाव को दर्शाता है। ऐसे लोग ज्‍यादा मेल-मिलाप से दूर रहते हैं। ये लोग करियर में कामयाब होते हैं। इसी तरह दाएं हाथ पर तिल वाले जहां निडर स्‍वभाव के होते हैं, वहीं बाएं हाथ पर तिल वाले चंचल स्वभाव और खर्चीले होते हैं।

गले, आंख-नाक और ओंठ पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के गले पर तिल होता है, वे तीव्र बुद्धि वाले होते हैं। ऐसे लोग हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करते हैं। जिनकी नाक के सामने की तरफ तिल होता है वो खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं सुख-समृद्धि पाते हैं। वहीं, जिनके आंख के आपास तिल होता है, वे संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। जिनके दाहिनी आंख के नीचे तिल होता है, वे स्‍वभाव से कामुक होते हैं। साथ ही जिंदगी में कामयाब भी रहते हैं। जिन लोगों के होंठ के ऊपर बायीं तरफ तिल होता है, वे विश्वासपात्र होते हैं साथ ही संतान को बहुत प्यार करते हैं। होंठ के नीचे तिल वाले लोग असुरक्षा की भावना में जीवन व्यतीत करते हैं। होंठ के आस-पास तिल वाले लोग प्रेमी स्वभाव के होते हैं। इन्हें हर कोई पसंद करता है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article