अध्यात्म

Surya Grahan 2022 Upay: कुछ घंटों में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, बुरे प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 12:41 PM IST

Surya Grahan Upay, Effect Time in Hindi 2022, Precautions for Solar Eclipse, Surya Grahan me kya karna chahiye, surya grahan ke totke: सूर्य ग्रहण को पौराणिक मान्यताओं में शुभ नहीं माना गया है। यहां आप अक्टूबर 2022 में लगने वाले सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के उपाय जान सकते हैं। बता दें कि सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को शाम 4:29 बजे से शुरू होगा।

Image

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Surya Grahan Upay, Surya Grahan me kya karna chahiye: दिवाली के ठीक अगले दिन यानी 25 अक्टूबर दिन मंगलवार को इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है। जो भारत के कई हिस्सों में देखा जा सकता है। 2022 का सूर्य ग्रहण कुल 4 घंटे का होगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण काल को सूतक काल माना गया है। इसलिए इस दौरान खाना, पीना, सोना, नहाना, भोजन पकाना आदि कई कार्यों की मनाही होती है। कहते हैं इस दौरान गलती से भी इन चीजों का पालन किया जाए तो आपके साथ-साथ आपके पूरे परिवार को सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव को झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के उपाय।

Surya Grahan 2022 Date, Effect Time

  • Surya Grahan October 2022 start time: 25 अक्टूबर, मंगलवार, शाम 4 बजकर 29 मिनट से
  • Surya Grahan October 2022 end time: शाम 6 बजकर 9 मिनट तक
  • Surya Grahan October 2022 total time: करीब डेढ़ घंटे

Surya Grahan ke upay 2022

  1. शास्त्रों में सूर्य ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है। इसलिए सूर्य ग्रहण काल में देवी देवताओं का स्मरण करें। साथ ही भगवान से अपने और अपने पूरे परिवार की कुशलता के लिए कामना करें।
  2. ग्रहण के दौरान आप भगवान को बिना स्पर्श किए ही उनके बीज मंत्र और चालीसा का पाठ करें। बस ध्यान रखें कि मंत्रों का जाप मन में ही करें। इससे सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचा जा सकता है।
  3. शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान एक दीप जलाकर गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना उचित बताया गया है। कहते हैं ऐसा करने से सर्वबाधा का विनाश होता है। साथ ही ग्रहण का प्रभाव भी कम होता है।
  4. ध्यान रहे गलती से भी सूर्य ग्रहण के दौरान तुलसी पौधे को हाथ न लगाएं। वहीं, ग्रहण शुरू होने से पहले तुलसी के कुछ पत्तियों को बचे हुए खाने में डाल दें। इससे भोजन पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता। आप बाद में इसे खा भी सकते हैं।
  5. ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक ग्रहण के दौरान नहाना, भोजन पकाना आदि वर्जित है। इसके अलावा आपको सोने से भी बचना चाहिए। नहीं तो आपके जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

हालांकि ग्रहण को सूतक काल माना गया है। इसलिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करना बिलकुल भी ना भूलें। स्नान करके सबसे पहले भगवान की मूर्तियां, अन्न और घरों को गंगा जल से शुद्ध कर लें। यह परिवार को ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचाता है।

End of Article