अध्यात्म

इन 5 राशियों की लाइफ में आ सकता है भूचाल, शनि के ट्रिपल प्रभाव में है ग्रहण का साया

17 February 2026 Surya Grahan: 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस दौरान सूर्य, चंद्रमा, बुध, शुक्र और राहु कुंभ राशि में हैं। कुंभ राशि में राहु के साथ सूर्य और चंद्रमा आने के कारण ही ग्रहण लग रहा है। आज की तारीख 17 के अंकों का योग 8 है। अंक 8 शनि का माना जाता है, वहीं मंगलवार के दिन भी शनि का पूजन होता है। इसके साथ ही कुंभ राशि के स्वामी भी शनि हैं। ऐसे में आज शनि का ट्रिपल प्रभाव है और उसके ऊपर ग्रहण का साया कुछ राशि वालों वालों की लाइफ में भूचाल ला सकता है।

सूर्य ग्रहण का प्रभाव किनके लिए अच्छा नहीं रहेगा

सूर्य ग्रहण का प्रभाव किनके लिए अच्छा नहीं रहेगा

17 February 2026 Surya Grahan: आज 17 फरवरी 2026 है। यदि इस तिथि के अंकों का योग किया जाए (1+7+0+2+2+0+2+6), तो कुल योग 20 और फिर 2+0 =2 आता है। अंक 2 चंद्रमा का है, जो शनि की राशि कुंभ में राहु और सूर्य के साथ मौजूद है। इसी कारण आज ग्रहण लग रहा है। वहीं, 17 के अंकों का योग 8 है। अंक ज्योतिष में 8 को शनि का अंक माना गया है। आज का दिन मंगलवार है।

मंगलवार को शनि का पूजन भी किया जाता है। ऐसे में शनि की राशि में ग्रहण का लगना और तारीख भी शनि हैं, इसके साथ ही दिन भी शनिदेव का है। ऐसे में आज के दिन पर शनि का ट्रिपल प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि के इस प्रभाव से सूर्य ग्रहण का प्रभाव कुछ राशियों के लिए मानसिक दबाव, अचानक बदलाव, निर्णय में भ्रम और कर्मफल से जुड़े परिणामों को तेज कर सकता है। ऐसे में इन राशियों को विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए कुंभ दशम भाव में आता है, जो करियर और प्रतिष्ठा का स्थान है। ग्रहण का प्रभाव कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव, बॉस से तनाव या जिम्मेदारियों के बढ़ने के रूप में दिख सकता है। आज ऑफिस में संयमित व्यवहार रखें और कोई भी जोखिम भरा निर्णय लेने से बचें। मेहनत का फल देर से मिल सकता है, इसलिए अधीर न हों। काले तिल का दान और शनि से संबंधित मंत्र जाप लाभ देगा।

सिंह राशि

कुंभ आपकी सप्तम राशि है, इसलिए यह ग्रहण आपके वैवाहिक जीवन, साझेदारी और सार्वजनिक छवि को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ मतभेद की आशंका है। अहंकार के टकराव से स्थिति बिगड़ सकती है। आज समझदारी से काम लें और किसी भी विवाद में शांत रुख अपनाएं। सूर्य से जुड़े उपाय जैसे तांबे के पात्र से जल अर्पित करना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ लाभकारी रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण चतुर्थ भाव में पड़ रहा है, जो घर-परिवार और मानसिक शांति का भाव है। पारिवारिक मामलों में अनावश्यक तनाव या संपत्ति से जुड़ा विवाद उभर सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं और घरेलू मामलों में धैर्य रखें। आज भावनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय व्यावहारिक सोच अपनाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से मानसिक शक्ति मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि के लिए कुंभ द्वितीय भाव में आता है, जो धन और वाणी का स्थान है। आज शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी सी बात बड़ा विवाद बना सकती है। खर्चों में वृद्धि या अचानक आर्थिक दबाव आ सकता है। निवेश से जुड़े फैसले टालना बेहतर रहेगा। ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप और जरूरतमंद को भोजन कराना शुभ फल देगा।

कुंभ राशि

ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है और सूर्य, चंद्रमा व राहु का प्रभाव सीधे आपके व्यक्तित्व और मानसिक स्थिति पर पड़ेगा, इसलिए आज का दिन आपके लिए संवेदनशील रह सकता है। आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव, निर्णय में असमंजस और रिश्तों में दूरी महसूस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अचानक बदलाव या दबाव की स्थिति बन सकती है। आज बहस से बचें, धैर्य रखें और कोई बड़ा आर्थिक निर्णय टालें। शाम के समय शनि मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का जाप करना मानसिक स्थिरता देगा।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Mohit Tiwari
Mohit Tiwari author

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ... और देखें

End of Article