Surya Grahan Kab Hai 2025: जैसे ही नया साल आता है तो हर किसी में ये जानने की उत्सुकता रहती है कि इस साल कितने सूर्य ग्रहण लगेंगे, क्या भारत में दिखाई देंगे? अगर आप भी इन सवालों के जवाब जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां आप जानेंगे 2025 के सूर्य ग्रहण की पूरी डिटेल तारीख और समय के साथ।
Surya Grahan Kab Hai 2025
सूर्य ग्रहण 2025 (Surya Grahan 2025)
साल का पहला सूर्य ग्रहण 2025- नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगने जा रहा है। इस ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च की दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से होगी और समाप्ति शाम 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। ये ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। इसके अगले दिन से हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ हो जाएगा। बता दें ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं होगा। ना ही इस ग्रहण का सूतक लगेगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2025- साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 21 सितंबर की रात 11 बजे से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर होगी। ये ग्रहण आश्विन कृष्ण अमावस्या पर लग रहा है। भारत में ये सूर्य ग्रहण भी नहीं दिखाई देगा।
