अध्यात्म

Mangal Gochar 2025: साल 2025 में 7 बार मंगल करेंगे गोचर, इन राशियों को झेलनी होगी मुसीबत

Mangal Gochar 2025: साल 2025 में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह सात बार अपनी राशि परिवर्तित करेंगे। मंगल का गोचर कुछ राशि वालों के लिए खास रहेगा। आइए जानें मंगल गोचर से किन राशि वालों को परेशानी हो सकती है।

Image

Mangal Gochar 2025

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों सेनापति माना जाता है। मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह हर 45 दिनों पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। साल 2025 में मंगल ग्रह सात बार अपनी राशि बदलेंगे। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हर राशि पर असर डालेगा। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल ग्रह के गोचर कुछ राशि वालों को लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों के लिए हानिकारक रहेगा। ग्रहों के स्वामी मंगल 21 जनवरी, 3 अप्रैल, 7 जून, 28 जुलाई, 13 सितंबर, 27 अक्टूबर और 7 दिसंबर 2025 को अपनी राशि बदलेंगे। आइए जानें मंगल के गोचर से किन राशि वालों को परेशानी हो सकती है।

Mangal Gochar 2025 Zodiac Effect (इन राशि वालों को होगी परेशानी)

वृषभ राशि

साल 2025 के मंगल गोचर से वृषभ राशि के जातक को बहुत सारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी आमदनी घट सकती है और धन संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में नुकसान झेलना होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों को मंगल गोचर से सेहत की परेशानी झेलनी होगी। परिवार के साथ मतभेद हो सकता है। इस राशि के जातकों को नए साल में धन संबंधी समस्या हो सकती है। कर्ज की समस्या हो सकती है। नौकरी बदलने का निर्णय आपके लिए शुभ नहीं होगा।

मकर राशि

मंगल गोचर से मकर राशि की परेशानी बढ़ सकती है। कार्य के स्थान पर लोगों से टकराव हो सकता है। विवाहित लोगों के विवाह में परेशानी हो सकती है। विवाह करने वाले लोगों को विवाह में परेशानी आ सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई से ध्यान भंग कर सकते हैं।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article