Surya Grahan 2024 Effects (सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव): साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये कंकणाकृति सूर्य ग्रहण होगा। जो 2 अक्टूबर की रात 09 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 3 अक्टूबर 2024 की सुबह 03 बजकर 17 मिनट पर होगी। यह सूर्य ग्रहण कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लग रहा है और इस दिन सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध और केतु स्थित रहेंगे। जानिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए अशुभ फल देने वाला साबित होगा।
मेष राशि
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मेष राशि वालों के जीवन में कई परेशानियां लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। करियर में तनाव रहेगा। हेल्थ भी कमजोर होगी। किसी करीबी से धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो आप किसी को ऐसा कुछ कह सकते हैं जिससे आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण अशुभ दिखाई दे रहा है। अचानक से आप पर दुखों का पहाड़ टूट सकता है। हर तरफ से परेशानी आने की संकेत है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत होगी। बाकी किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
वृश्चिक राशि
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि वालों को भी परेशान करने वाला है। करियर से लेकर स्वास्थ्य जीवन तक में परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। किसी खास से धोखा मिल सकता है। इस दौरान किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।
