अध्यात्म

Surya Grahan 2024 Date And Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण इन 4 राशि वालों को दे सकता है 440 वॉट का झटका, दुखों का टूटेगा पहाड़, तुरंत करें ये उपाय

Surya Grahan 2024 Date And Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष जानकारों की मानें तो ये ग्रहण 4 राशि वालों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। इन राशि के लोगों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियां आ सकती हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Surya Grahan 2024 Date And Time

Surya Grahan 2024 Date And Time In India (सूर्य ग्रहण 2024 डेट और टाइम): 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर 2024 की रात 9 बजकर 13 मिनट से होगी और समाप्ति देर रात 3 बजकर 17 मिनट पर होगी। इस ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 4 मिनट की होगी। ये सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना, आर्कटिक, पेरू, दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और फिजी आदि देशों में देखा जाएगा। भारत में भले ही ये ग्रहण दिखाई न दे लेकिन इसका राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण नई परेशानियां लेकर आएगा। अचानक से आपके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। इस अवधि में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मुश्किलें पैदा कर सकता है। करियर से लेकर लव लाइफ तक में परेशानियां महसूस हो सकती हैं। कोई भी काम आपको सावधानी से करना होगा। सड़क दुर्घटना के भी योग बन रहे हैं। घर परिवार में किसी करीबी व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी साल का अंतिम सूर्य ग्रहण अशुभ साबित हो सकता है। किसी भी काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नौकरी में काफी परेशानी आ सकती है। बॉस के साथ संबंध बिगड़ने के प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। धन हानि के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी साल का आखिरी सूर्य ग्रहण खतरनाक साबित हो सकता है। करियर और लव लाइफ अस्त व्यस्त रहेगी। आर्थिक स्थिति खराब रहने वाली है। पैसों को सोच समझकर ही कहीं खर्च करें नहीं तो भयंकर नुकसान हो सकता है।

सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण के दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करते रहें। वहीं ग्रहण की समाप्ति के बाद चना, गेहूं, गुड़ और दाल समेत आदि चीजों का दान जरूर करें।

Laveena Sharma
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article