अध्यात्म

Surya Grahan 2023 For Pregnant: गर्भवती महिलाएं ग्रहण की समाप्ति पर करें ये 5 काम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 12:37 PM IST

Surya Grahan 2023 For Pregnant (Do’s & Don’ts For Pregnant Women During Solar Eclipse): सूर्यग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जानिए 20 अप्रैल 2023 सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें।

Image

Surya Grahan 2023 For Pregnant: सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें

Surya Grahan 2023 For Pregnant (Do’s & Don’ts For Pregnant Women During Solar Eclipse): आज यानी 20 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से ग्रहण एक अशुभ घटना है। इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि ग्रहण का नकारात्मक असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। इसी वजह से ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए भी मना किया जाता है। जानिए गर्भवतियों को सूर्य ग्रहण के समय और क्या कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

Pregnant Lady Ko Surya Grahan Me Kya Karna Chaiye, Kya Nahi (गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए क्या नहीं)

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही ग्रहण देखना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और न ही ये चीजें हाथ में लेनी चाहिए।
  • ज्योतिषियों अनुसार गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान अपने पास दुर्वा घास रखनी चाहिए और साथ ही संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण समाप्त होने के तुरंत बाद स्नान कर लेना चाहिए। साथ ही ग्रहण काल में पहने गए वस्त्रों को दान देना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में खाना खाने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसका बुरा असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को धातु के गहने या सेफ़्टी पिन, हेयर पिन आदि पहनने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में सोना नहीं चाहिए।
  • गर्भवती स्त्रियों को ग्रहणकाल में उठने और बैठने में एहतियात बरतनी चाहिए। आपको इस दौरान हाथ या पैर मोड़कर नहीं बैठना चाहिए।

विशेष जानकारी: सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को दोनों ही ग्रहण के समय विशेष सावधानी बरतने के लिए कहा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि अगर गर्भवती महिलाएं इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उसका बुरा प्रभाव उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है। हालांकि विज्ञान इस चीज की पुष्टी नहीं करता है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि... और देखें

End of Article