अध्यात्म

2 October 2024 Surya Grahan Time: क्या आज का सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा, नोट कर लें सही टाइमिंग

2 October 2024 Surya Grahan Time: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने जा रहा है। ये वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। जिसे रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं ग्रहण की टाइमिंग क्या रहेगी।

Image

2 October 2024 Surya Grahan Time

2 October 2024 Surya Grahan Time (2 अक्टूबर 2024 सूर्य ग्रहण टाइम): साल का आखिरी सूर्य ग्रहण बेहद खास होने वाला है। क्योंकि इस दौरान सूर्य आग की अंगूठी की तरह दिखाई देगा। जिसे रिंग ऑफ फायर और वलयाकार सूर्य ग्रहण के नाम से जाना जाता है। इस दिन पितृ अमावस्या (Pitru Amavasya 2024) भी मनाई जाएगी। तो वहीं सूर्य ग्रहण के अगले दिन शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2024) पर्व भी शुरू हो जाएगा। अब सवाल ये उठता है कि 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण किस समय लग रहा है और क्या ये भारत में दिखाई देगा।

2 अक्टूबर 2024 को कौन सा ग्रहण लग रहा है

2 अक्टूबर को वलयाकार सूर्य ग्रहण लग रहा है। जिसे कंकणाकृति सूर्यग्रहण और रिंग ऑफ फायर के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ ये साल का आखिरी ग्रहण भी होगा।

2 अक्टूबर 2024 सूर्य ग्रहण टाइमिंग

2 अक्टूबर 2024 को सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति मध्यरात्रि में 03 बजकर 17 मिनट पर होगी। ये सूर्य ग्रहण आश्विन अमावस्या पर कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में लग रहा है।

2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा

2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, अटलांटिक, आर्कटिक, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, ब्यूनस आयर्स, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, चिली, पेरू, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको और पेरू में दिखाई देगा।

2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा क्या?

2 अक्टूबर 2024 का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। क्योंकि इस समय यहां रात रहेगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article