Surya Grahan April 2023 Do's And Dont's: साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन यानी 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को लगना शुरू हो गया है। ये एक हाइब्रिड सूर्य ग्रहण होगा। इस तरह का ग्रहण दुर्लभ माना गया है जो कम ही देखने को मिलता है। इससे पहले हाइब्रिड यानी संकर सूर्य ग्रहण 2013 में लगा था। संकर सूर्य ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर हो चुकी है और इसकी समाप्ति करीब 12 बजकर 29 मिनट पर होगी। इसके सूतक की बात करें तो 19 अप्रैल की शाम 7 बजकर 5 मिनट से सूतक लग चुका है। यहां आप जानेंगे सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें।
Surya Grahan 2023 Do's And Dont's: सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
- सूर्य ग्रहण 2023 (Surya Grahan 2023) अगर आपकी राशि में लग रहा है तो कोशिश करें कि आप सूर्य ग्रहण बिल्कुल भी न देखें। ये सूर्य ग्रहण मेष राशि में लग रहा है।
- आप यदि रोगी हैं या गर्भवती हैं तो भी आपको ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान सूर्य देव, भगवान शिव जी और किसी भी देवी-देवता की मन ही मन पूजा-अर्चना करें लेकिन मूर्ति का स्पर्श न करें।
- सूर्य ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करें:- "ॐ आदित्याय विदमहे दिवाकराय धीमहि तन्नो : सूर्य: प्रचोदयात।"
- सूर्य ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के गलत कार्य नहीं करने चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार, विवाह, आदि शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।
- सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न तो पकाना चाहिए और न ही खाना।
- सूर्य ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान तेल मालिश नहीं करनी चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान न तो बाल कटवाए जाते हैं और न ही दाढ़ी बनाई जाती है।
- सूर्य ग्रहण का सूतक शुरू होने से पहले ही जल, घी, दूध, अचार और खाने-पीने के अन्य पदार्थों में कुशा अथवा तुलसी पत्र रख देना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी तरह के चाकू, सुई, कैंची आदि के प्रयोग से बचना चाहिए।
- सूर्य ग्रहण की समाप्ति तक किसी भी चीज को खाने से बचें लेकिन यदि आपको भूख लगती है तो आप ऐसी चीज का सेवन करें जिसमें पहले से ही कुशा या तुलसीदल रखा हुआ हो।
