Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को नौ ग्रहों का राजा कहा जाता है। उन्हें आत्मा, पिता, सरकार, शक्ति और अधिकार का तत्व माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य की मजबूत स्थिति व्यक्ति को सम्मान और सफलता दिलाती है। सूर्य ग्रह हर राशि में एक महीने तक रहते हैं। इस बार ग्रहों के स्वामी सूर्य 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 17 सितंबर को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह पूरे एक महीने 17 अक्टूबर तर कन्या राशि में ही गोचर करेंगे। सूर्य गोचर का सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालती है। आइए जानते हैं इस सूर्य गोचर से किन राशियों की किस्मत खुल सकती है।
इन राशियों की खुलेगी किस्मत
कर्क
सूर्य का कन्या राशि में गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। कर्क राशि वालों को सूर्य साहस और बल प्रदान करेगी। कर्क राशि के जातकों के सभी काम बनेंगे । काम से सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो वो भी सफल सिद्ध होगा। आपके सारे काम बनते नजर आ रहे हैं।
धनु
धनु राशि के जातकों को इससे असीम सफलता प्राप्त हो सकती है। इस राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस समय में आप काम के सफल होने की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश में जाने का योग बन रहा है। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है।
मीन
मीन राशि के जातकों को सूर्य का कन्या राशि में गोचर करना शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं। जैसे ही सूर्य का प्रवेश इनके सातवें घर में होगा इनके विवाहित जीवन में खुशहाली आएगी और करियर के सितारे भी बुलंद होते नजर आ रहे हैं। मान- सम्मान में वद्धि हो सकती है।
